नई दिल्ली : महिलाओं की सुरक्षा के लिए चल रहे दिल्ली पुलिस के हिम्मत एप्लीकेशन को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने री-लांच किया। री-लांच कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने कहा कि तकनीक लोगों को शक्ति प्रदान करती है और खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए तकनीक के जरिए दिल्ली पुलिस के साथ होना आत्मविश्वास भरा रहता है। इसलिए पुलिस को भी तकनीक के मामले में हमेशा खुद को अपग्रेड करना जरूरी हो जाता है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस में तकनीकी अधिकारिओं की टीम बनाई जा रही है, जो समय समय पर तकनीक के साथ दिल्ली पुलिस का तालमेल बैठाएगी। री-लांच के मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिम्मत एप को मोडिफाई करके हिम्मत प्लस एप बनाया बनाया गया है, तो वहीं क्यू आर कोड की भी व्यवस्था की गई है। इस क्यूआर कोड को हिम्मत प्लस एप में स्कैन करने पर ड्राइवर की पूरी डिटेल मोबाइल पर आ जाएगी, जिसकी मदद से महिला यात्री ड्राइवर द्वारा दी जा रही जानकारी को वेरिफाई कर सके। हालांकि अभी यह क्यू आर कोड पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा है, जो एयरपोर्ट के अलावा आधा दर्जन मेट्रो स्टेशनों पर मौजूद रहेगा।
इस मुहिम में करीब पांच हजार ऑटो, ई-रिक्शा ड्राइवर दिल्ली पुलिस के क्यू आर कोड से जुड़े हैं। कार्यक्रम में उपराज्यपाल के अलावा पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, विशेष पुलिस आयुक्त कानून एव व्यवस्था (दक्षिण) पी. कामराज, विशेष पुलिस आयुक्त कानून एव व्यवस्था (उत्तर) एस. बी. के. सिंह, विशेष पुलिस आयुक्त( एयरपोर्ट आधुनिकरण और महिला सुरक्षा) संजय बेनीवाल, संयुक्त आयुक्त पुलिस (दक्षिणी रेंज) प्रवीर रंजन और पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया के साथ कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



