नई दिल्ली : भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण ही दिल्ली के सातों सीटों पर कमल खिल पाया। यह कहना है दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का। शनिवार को अलीपुर में आयोजित हुए कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के दौरान तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के ऐतिहासिक चुनाव में जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार, देश को सही दिशा में ले जाने में आपका योगदान बहुत बड़ा है।
कार्यकर्ताओं की कड़ी तपस्या का परिणाम यह है कि आज देश में एक ऐसी सरकार है जिसने पहले ही दिन ऐसे निर्णय लिये जिसने जय जवान, जय किसान के नारे को एक बार और चरितार्थ कर दिया है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में भाजपा को जिताने के लिए यहां की जनता का धन्यवाद। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को दिल्ली की सत्ता से उखाड़ फेकनें के लिए हमें काम करना है।
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : विजेंद्र गुप्ता
नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत और प्रयासों के कारण ही दिल्ली में ऐतिहासिक विजय दोबारा सफल हो पाई है। दिल्ली में छह महीने बाद विस चुनाव हैं और दिल्ली के लोगों के बीच जाकर हमें आप सरकार की असफलताओं को गिनाएं।
दिल्ली सरकार ने किया बेहाल : हंसराज
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश को तोड़ने वालों को बचा रहे हैं। प्रदूषण में दिल्ली को नंबर बना दिया। अब वक्त है कि दिल्ली को केजरीवाल सरकार के निरंकुश शासन से मुक्ति दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर क्षेत्र में काम करना है।


Download Android App
Download iOS App



