पहली स्मार्ट पार्किंग पर काम शुरू

Summary :

एमडीडीए के साथ किए गए अनुबंध के आधार पर कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने दून की पहली स्मार्ट पार्किंग पर धरातलीय काम शुरू कर दिया है।

देहरादून : दो सप्ताह के भीतर आप राजपुर रोड पर बेधड़क होकर सड़क किनारे वाहन पार्क कर सकेंगे और चालान कटने का भी भय नहीं रहेगा। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के साथ किए गए अनुबंध के आधार पर कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने दून की पहली स्मार्ट पार्किंग पर धरातलीय काम शुरू कर दिया है।

एक सप्ताह के भीतर स्मार्ट पार्किंग पर वाहन भी खड़े होने लग जाएंगे। एमडीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के अनुसार स्मार्ट पार्किंग (ऑन स्ट्रीट पार्किंग) के लिए सड़क किनारे मार्किंग शुरू हो गई है और कुछ स्थानों पर टाइल्स लगाने का काम भी किया जा रहा है। इसके साथ ही पार्किंग की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों के लिए वर्दी भी तैयार कर ली गई है। वह नीली रंग की टी-शर्ट, टोपी, रिफ्लेक्टर वाली जैकेट व आइ कार्ड लटकाए रहेंगे।

जैसे-जैसे पार्किंग स्थल विकसित होंगे, उनमें पार्किंग भी शुरू करा दी जाएगी। पार्किंग का अभी शुल्क तय नहीं किया गया है। शुल्क निर्धारण को लेकर लोगों की जेब का भी ख्याल रखा जाएगा। यह न सिर्फ दून की, बल्कि पूरे प्रदेश की सबसे बेहतर पार्किंग होंगी।

सड़कों को पार्किंग ना बनाएं ऑटो डीलर : कोर्ट

– सुनील तलवाड

Desk Team