मसूरी : शहीद भगत सिंह चौक कुलड़ी मसूरी में सरकारी मानकों को धत्ता बता कर एक देशी शराब की दुकान खुले आम चल रही है जबकि दो अंग्रेजी शराब की दुकाने हटा ली गई हैं। जबकि आबकारी अधिकारी ने दुकान की निकासी रोकने के निर्देश दिए थे। शहीद भगत सिंह चौक के समीप व एक अंग्रेजी स्कूल के गेट के सामने देशी शराब की दुकान खुली है जिसकी शिकायत जिला प्रशासन को व आबकारी विभाग को की गई।
जिस पर आबकारी निरीक्षक विरेंद्र जोशी ने शीघ्र दुकान हटाने के बारे में कहा। दुकानदार से चैहदी की मांग की थी लेकिन आज तक उन्होंने चैहदी उपलब्ध नहीं कराई। आबकारी निरीक्षक टू ने जिला आबकारी अधिकारी को सूचना अधिकार के अंतर्गत आख्या दी है कि इन्होंने चैदही अभी तक जमा नहीं की। और नियम के विरूद्ध दुकान खुली है।
शराब की दुकानें हटवाए दिल्ली मेट्रो
इस संबंध में सूचनाकर्ता ने जिला सूचना आबकारी को पत्र लिखा कि मांगी गई सूचना की आख्या दें लेकिन उसके बाद भी दुकान चल रही है। जिससे लगता है कि विभाग की मिलीभगत है। पत्र की प्रति जिलाधिकारी, आबकारी मंत्री व जिला आबकारी आयुक्त को भेजी गई है। मालूम हो कि देशी शराब की दुकान के ठीक सामने मात्र 10 से 15 फीट के दायरे में स्कूल है, उसके बाबजूद दुकान चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



