Yamuna Flood: दिल्ली में बाढ़ का खतरा हुआ कम, जानें कितना कम हुआ यमुना का जलस्तर

Summary :

Yamuna Flood: दिल्ली में भारी बारिश और बैराजों से पानी छोड़ने के बाद दिल्ली में कई इलाके पानी में डूब गए है लेकिन यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया, जिससे कई दिनों की चिंता के बाद काफी राहत मिली। अधिकारियों के अनुसार, यमुना दो सितंबर से खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही थी अब रात 10 बजे नदी का जलस्तर 205.32 मीटर दर्ज किया गया। बता दें कि यमुना का चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है। लोगों को 206 मीटर पर ही सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया…

Yamuna Flood: दिल्ली में भारी बारिश और बैराजों से पानी छोड़ने के बाद दिल्ली में कई इलाके पानी में डूब गए है लेकिन यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया, जिससे कई दिनों की चिंता के बाद काफी राहत मिली। अधिकारियों के अनुसार, यमुना दो सितंबर से खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही थी अब रात 10 बजे नदी का जलस्तर 205.32 मीटर दर्ज किया गया। बता दें कि यमुना का चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है। लोगों को 206 मीटर पर ही सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाता है।

Yamuna Flood

Yamuna Flood
Yamuna Flood

पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियाती उपाय के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने सिविल लाइंस इलाके का दौरा करते हुए लोगों से नागरिकों में अफवाह ना फैलाने का आग्रह किया।

Flood in Delhi: दिल्ली में कई इलाके डूबे

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के मठ बाजार, यमुना बाज़ार, वासुदेव घाट और आसपास के रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए हैं। वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। वहीं पानी की जल निकासी के लिए पंप का प्रयोग किया जा रहा है और पानी निकाला जा रहा है।

Relief Camps: शिविर कैंप लगाए गए

Relief Camps
Relief Camps

बाढ़ के खतरे को देखते हुए, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर मयूर विहार फेज-1 के पास बनाए गए राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर अब तक के उच्चतम स्तर 208.66 मीटर पर पहुँच गया था।

ALSO READ: Delhi-NCR: पंजाब में बाढ़, चंद्र ग्रहण के कारण मंदिरों के कपाट बंद…’, पढ़ें 8 बजे की 6 बड़ी खबरें

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।