Delhi में थोड़ी देर बाद तेज बारिश के आसार! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Summary :

भारत के लगभग राज्यों के मौसम लगातार बदल रहे हैं। दिल्ली-NCR के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम के बारे में ताज़ा जानकारी देते हुए, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि इस हफ़्ते दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तेज़ हवाएं चलने, आंधी-तूफ़ान और बारिश होने की संभावना है। हालांकि शुरुआती दिनों में गर्मी बनी रहेगी, लेकिन हफ़्ते के आखिर तक मौसम काफी सुहावना हो सकता है। Yellow alert in Delhi: 9 और 10 जून को बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 जून को दिल्ली-NCR में…

भारत के लगभग राज्यों के मौसम लगातार बदल रहे हैं। दिल्ली-NCR के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम के बारे में ताज़ा जानकारी देते हुए, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि इस हफ़्ते दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तेज़ हवाएं चलने, आंधी-तूफ़ान और बारिश होने की संभावना है। हालांकि शुरुआती दिनों में गर्मी बनी रहेगी, लेकिन हफ़्ते के आखिर तक मौसम काफी सुहावना हो सकता है।

Yellow alert in Delhi: 9 और 10 जून को बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 जून को दिल्ली-NCR में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम और रात के समय मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इन दिनों तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है। हवा की गति 20 से 30 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है, और हवा के झोंके 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। इसके बावजूद Delhi NCR heatwave का असर पूरी तरह समाप्त नहीं होगा और अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

11 जून को ऑरेंज अलर्ट, तूफ़ान की चेतावनी

(credit-sm)

11 जून को मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि एक मज़बूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है, जिसका असर दिल्ली-NCR में साफ़ तौर पर दिखेगा। इस दिन कई इलाकों में तेज़ हवाएं चलने, आंधी-तूफ़ान आने और हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ़्तार 70 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालाँकि, बारिश के बावजूद तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी और अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में rain in Delhi के बावजूद गर्मी का असर कुछ हद तक बना रहेगा।

12 जून को Yellow Alert in Delhi

12 जून को मौसम और अधिक सक्रिय रहने के आसार हैं। IMD ने Yellow Alert in Delhi जारी किया है। इस दिन कई क्षेत्रों में आंधी, गरज-चमक तथा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दिन और शाम दोनों समय बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। इस कारण से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है।

13 से 15 जून तक मौसम का मिजाज रहेगा रोमांटिक

दिल्ली-NCR में 13 जून को भी बादल छाए रहने, तेज़ हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी। वहीं, 14 और 15 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव Monsoon rain in Delhi के आगमन का संकेत हो सकता है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।