राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार 20 जुलाई 2023 को सीयूईटी-पीजी का परिणाम घोषित कर दिया है। स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले सभी आवेदक सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दे कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परीक्षा परिणाम सीयूईटी पीजी से संबंधित एनटीए की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
सीयूईटी पीजी का रिजल्ट ऐसे करें चेक
सबसे पहले CUET PG आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in 2023 पर जाना है फिर आपको होमपेज पर CUET PG 2023 परिणाम डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें। दर्ज करने के बाद दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल submit करें। फिर आप CUET PG स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
गौरतलब है कि देशभर के अधिकांश केंद्रीय विश्वविद्यालय व कई बड़े प्राइवेट और राज्यस्तरीय विश्वविद्यालय इस वर्ष पीजी दाखिले सीयूईटी पीजी परीक्षा के आधार पर करने जा रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के परिणाम उन विश्वविद्यालयों के साथ भी साझा किए गए हैं, जहां उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
संबंधित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के संपर्क में रहें – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
ये परीक्षाएं आयोजित करवाने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि अब उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के संपर्क में रहें।
परीक्षाओं में लगभग 8.7 लाख छात्र शामिल हुए
एनटीए के मुताबिक, इन परीक्षाओं में लगभग 8.7 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनके लिए यह परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं इस साल परीक्षा 5 जून से शुरू हुई थी और कुछ दिन पहले उत्तरकुंजी जारी की गई है। उत्तरकुंजी जारी करने के बाद छात्रों को उत्तरकुंजी के आधार पर आपत्ति या चैलेंज दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।
15 जुलाई को सीयूईटी-यूजी के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया था
इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा शनिवार 15 जुलाई को स्नातक पाठ्यक्रमों (सीयूईटी-यूजी) के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया था। यह रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर कराया गया था, जहां छात्र अभी भी इसे देख सकते हैं।
अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट में 5685 छात्र ऐसे थे, जिन्होंने अंग्रेजी में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। 102 छात्रों ने हिंदी में 100 प्रतिशत और 41 छात्रों ने संस्कृत भाषा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।


Download Android App
Download iOS App



