यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हुई। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अनुसार, यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से राजधानी में 6 नवंबर को पानी की समस्या रही। यह समस्या 7 नवंबर यानी आज भी बनी रहेगी।
दिल्ली जल बोर्ड ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी में अमोनिया का प्रदूषण बढ़ने के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलशोधन संयंत्रों की क्षमता प्रभावित हुई है। शनिवार शाम और रविवार सुबह व शाम को दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली नगर परिषद के कुछ इलाकों में और मालवीय नगर के कुछ हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है।
यमुना में प्रदूषण के चलते ‘वाटर ट्रीटमेंट प्लांट’ की क्षमता घटी
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आप नेता राघव चड्डा ने कहा, दिल्ली के पास अपनी कोई नदी तो है नहीं इसलिए पड़ोसी राज्यों से आने वाले पानी को हम ‘वाटर ट्रीटमेंट प्लांट’ में साफ कर घरों तक पहुंचाते हैं। यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के जरिए यमुना में प्रदूषण इतना हो गया है कि ‘वाटर ट्रीटमेंट प्लांट’ की क्षमता घटी है। कुछ इलाकों के अंदर पानी की सप्लाई में भी गिरावट देखी गई। कुछ देर में हमारा कार्यालय डिटेल बुलेटन जारी कर बताएगा कि कौन-कौन से इलाकों में पानी की कमी हो रखी है।
इन इलाकों में है पानी किल्लत
ईस्ट दिल्ली, नार्थ ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, एनडीएमसी क्षेत्र, मालवीय नगर पीपीपी एरिया जैसे साकेत, पुष्प विहार, कटवरिया सराय, लाडो सराय, खिड़की, सैदुलाजाब, गोकुलपुरी, सोनिया विहार, बाबारपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, चित्रा विहार, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, न्यू कोंडली, दल्लुपुरा, त्रिलोकपुरी, सूरजमल विहार, कांती नगर, यमुना विहार, करावल नगर, जाफराबाद, झिलमिल, मंडावली, शकरपुर, विवेक विहार, कड़कड़डुमा, जगतपुरी, शालीमार पार्क, कृष्णा नगर, पटपड़गंज, प्रीत विहार, विश्वकर्मा पार्क, ललिता पार्क, पांडव नगर, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, ब्रहमपुरी, गांधी नगर, सराय काले खां, ओखला, बाटला हाउस एक्सटेंशन, कालिंदी कॉलोनी, बदरपुर, सरीता विहार, वसंत कुंज, महरोली, ग्रेटर कैलश, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, जल विहार, लोदी रोड, काका नगर, सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, एनडीएमसी, ओल्ड और न्यू राजेंद्र नगर, पटेल नगर (ईस्ट और वेस्ट), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, दिल्ली कैंट का कुछ हिस्सा, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रहलादपुर और इससे लगते एरिया, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, बुरारी आदि में पानी की कमी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



