Delhi Weather : भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली में मंगलवार को दिन के साथ साथ रात भी तेज गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज यानी की बुधवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में अब तक की सबसे गर्म रात का नया रिकॉर्ड बना है। हालांकि इससे 13 साल पहले 3 जून 2010 को 34.7 डिग्री सेल्सियस के उच्च न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
Highlight :
- दिल्ली में सबसे गर्म रात का नया रिकॉर्ड
- न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज
- मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
तापमान के पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा गर्मी
दिन के साथ रातें भी दिल्ली में अधिक गर्म हो रही हैं। मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे 13 साल पहले 3 जून 2010 को 34.7 डिग्री सेल्सियस के उच्च न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। राजधानी में आज 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यहां प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। अब दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी तापमान गर्मी के पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
रात की गर्मी का नया रिकॉर्ड
दिल्ली में मंगलवार की रात गर्मी का नया रिकॉर्ड बना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसने 3 जून 2010 के 34.7 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम न्यूनतम तापमान को तोड़ दिया। दिल्ली में लगातार 37 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। इससे पहले, मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 33.8 दर्ज किया गया था।
यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ धूल भरी आंधी चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App




