दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाले आपत्तिजनक पोस्टर सामने आए थे। इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की है।
अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, ”मंगलवार को तुगलक रोड थाने में दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई और पोस्टर हटा दिए गए हैं।”
पोस्टर में विजय माल्या और नीरव मोदी की तस्वीरें भी
पोस्टर में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और नीरव मोदी की तस्वीरें भी थी। यह पोस्टर ज्यादातर मध्य दिल्ली में लगाए गए थे और नीचे भारतीय युवा कांग्रेस लिखा था।
अधिकारी ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं क्योंकि पोस्टरों में प्रकाशक का नाम नहीं था।
PM मोदी के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ की एफआईआर दर्ज
Summary :
दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाले आपत्तिजनक पोस्टर सामने आए थे। इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, ”मंगलवार को तुगलक रोड थाने में दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई और पोस्टर हटा दिए गए हैं।” पोस्टर में विजय माल्या और नीरव मोदी की तस्वीरें भी पोस्टर में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और नीरव मोदी की तस्वीरें भी थी। यह पोस्टर ज्यादातर मध्य दिल्ली में लगाए गए…


Download Android App
Download iOS App



