Smriti Irani: हाल में लोकसभा चुनाव हार गयीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के लुटियंस क्षेत्र में 28, तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Highlights:
- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना सरकारी बंगला किया खाली
- हाल में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से मिली थी हार
- पिछले सरकार में सांसद होने के साथ-साथ महिला बाल विकास मंत्रालय का प्रभार
ईरानी ने इस सप्ताह के शुरू में यह बंगला खाली किया। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में वह अमेठी संसदीय सीट पर कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गयी थीं।
एक महीने के भीतर खाली करना होता हैं मकान
उन्होंने 2019 के संसदीय चुनाव में इस सीट से जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था तब उनकी काफी चर्चा हुई थी। वह केंद्र की पिछली राजग सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्होंने (ईरानी ने) इस सप्ताह के शुरू में अपना सरकारी आवास खाली कर दिया।’’
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्रियों एवं सांसदों को नयी सरकार के गठन के एक महीने के अंदर सरकारी आवास खाली कर देना होता है।


Download Android App
Download iOS App



