Delhi-NCR में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Summary :

आंधी-बारिश से राहत की उम्मीद, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में हाल ही में हुई धूलभरी आंधी और बारिश के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने आज तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। येलो अलर्ट जारी करते हुए, विभाग ने 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

दिल्ली में कुछ दिनों पहले ही तेज धूलभरी आंधी और बारिश हुई थी। इसके बाद दिल्ली में एक बार फिर धूप खिलने के बाद तापमान बढ़ गया है। आज दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में तेज आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान

दिल्ली में तेज धूप के साथ ही अधिकतम तापमान और गर्मी बढने लगी है। बता दें कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और अपने साथ बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाता जरुर रखें।

दिल्ली में Covid-19 का अलर्ट, अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश

IMD का अलर्ट

IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 25-26 मई को बादल छाए रहने के अनुमान है साथ ही 27 और 28 मई को बारिश का भी अनुमान है। दिल्ली में बारिश और बादल छाए रहने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।