Aaj Ka Mausam 04 Nov: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश से बढ़ेगी ठंड!

Summary :

आज का मौसम 04 नवंबर: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ सकती है। जानिए IMD का ताजा मौसम अपडेट, किन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट और अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम।

देश के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने लगा है। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में भारी बारिश और ठंड पड़ने के आसार हैं। ऐसे में आज बुधवार, 4 नवंबर को देश के 10 से अधिक राज्यों में मौसम खराब हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते है आज देश भर में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज?

राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में आज बुधवार को मौसम कुछ बदला हुआ रहेगा। दिल्ली एनसीआर में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से हल्की ठंडी महसूस हो रही है। दिल्ली एनसीआर में ठंड के साथ प्रदूषण का कहर भी देखने को मिल रहा है। लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अगले 7 दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में आज (4 नवंबर 2026) मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा। राज्य में अधिकतम पारा 30°C से 32°C और न्यूनतम पारा 18°C से 22°C के बीच रह सकता है। नवंबर शुरू है आधी रात को ठंड महसूस हो रही है लेकिन दोपहर तक तेज धूप निकलेगी। सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। IMD के मुताबिक, बिहार में ‘मुरासु’ तूफान का भी बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ बना हुआ है, जो ठंड के मौसम की शुरुआत का संकेत है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह और देर रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में अधिकतम तापमान 29°C से 32°C के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है और यह 16°C से 20°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ जैसे दिल्ली से सटे (NCR) इलाकों में धुंध और प्रदूषण (AQI 300 के पार) पहुंच गया है।

इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

IMD के अनुसार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR का AQI स्तर (4 नवंबर 2026)

शहर / निगरानी केंद्र

AQI स्तर

श्रेणी

जहांगीरपुरी

440

गंभीर

पंजाबी बाग

436

गंभीर

मुंडका

431

गंभीर

रोहिणी

425

गंभीर

DTU

422

गंभीर

विवेक विहार

413

गंभीर

नरेला

411

गंभीर

अलीपुर

410

गंभीर

बवाना

407

गंभीर

नोएडा

310

बहुत खराब

गुरुग्राम

278

खराब

गाजियाबाद

262

खराब

फरीदाबाद

112

मध्यम

AQI की श्रेणियां:

AQI स्तर

हवा की गुणवत्ता

0–50

अच्छी

51–100

संतोषजनक

101–200

मध्यम

201–300

खराब

301–400

बहुत खराब

401–500

गंभीर

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।