जी हाँ, आज जमीं पर वो सितारे उतरेंगे जो 60 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। कोई 70-80 तो कोई 90 के आंकड़े पर है, परन्तु वे सबको यह बताएंगे कि Age is Just a Number आज वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब को 22 साल हो रहे हैं, तो आज हम एक सोच को सैलिब्रेट कर रहे हैं। उम्र बढ़ती है, जिन्दगी नहीं रुकती। आज हम अपने सीनियर सिटीजन यानि अनुभवी लोगों को अलग अंदाज में देखेंगे। आज हमारे कुछ सदस्य अपनी प्रस्तुति देंगे। गांव जांटी कलां की महिलाएं भी बताएंगी कि वो किसी से कम नहीं। गांवों में स्वच्छ दूध-दही खाकर बड़ी हुई हैं और गांवों में देश की असली ताकत और देश बसता है। वो 60, 70, 80 साल की हैं, परन्तु अभी भी बहुत हिम्मत रखती हैं। यही नहीं हमारी प्रसिद्ध डांसिंग दादी रवि बाला शर्मा जी जो हमारे पंजाबी बाग ब्रांच की सदस्या थीं। अब सारी दुनिया में अपनी धूम मचा रही हैं। आज वो आपके सामने अपनी प्रस्तुति देंगी। यही नहीं मनोहर पुन्यानी जी ब्रांच हैड के रूप में ऐसी प्रस्तुति देंगे और बताएंगे कि ब्रांच हैड कितने प्रतिभावान हैं। यही नहीं पंजाबी बाग ब्रांच की राज ग्रोवर जो पहले भी रैम्प वॉक में भाग ले चुकी हैं, वो भी दोबारा रैम्प वॉक करेंगी। यही नहीं हमारे कई सदस्य जिन्होंने 60+ के होने पर 20 साल पहले वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के फैशन शो में हिस्सा लिया था, वो अब 80+ के होने पर स्टिक और व्हीलचेयर के साथ वॉक करेंगे। आज के दिन हम महाशय जी, राज माता और बहुत से सदस्यों को याद करेंगे।
माडल टाऊन के 70, 80 वर्ष वाले सदस्य प्रोगाम की शुरूआत करेंगे। हमारे नामिनेटिड ट्रस्टी डॉ. यश गुलाटी जो अपोलो के प्रसिद्ध सर्जन हैं, जो सैक्सोफोन की धुन पर सबको मस्त करेंगे। हमारे नॉमिनेट ट्रस्टी हर्ष महाजन, अजय भाई भी वॉॅक करेंगे।
हमारे सदस्य रैम्प वॉक, फैशन शो, हमारी संस्कृति, संस्कारों के साथ रैम्प पर उतरेंगे। उनका हौसला बढ़ाने के लिए बहुत से वीआईपी सैलिब्रेटी उनके साथ चलेंगे। सबसे खूबसूरत बात है कि हमारे संस्कारी बेस्ट दादा-दादी, बेस्ट फादर-इन-लॉ, बेस्ट मदर-इन-लॉ, बेस्ट डॉटर-इन-लॉ, बेस्ट सन, बेस्ट ग्रैंडसन (पौत्र) को हमारे संस्कारों से ओत-प्रोत कराएंगे। चीफ गेस्ट रेखा गुप्ता, गेस्ट ऑफ ऑनर कपिल मिश्रा और हमारी ज्योत्सना सूरी, बांसुरी स्वराज, मलिका नड्डा जी उनको अवार्ड देंगी। सभी सदस्यों को मेरा निवेदन है अगर वो बी. पी., शुगर की दवाइयां लेते हैं तो खाकर और
लेकर आएं।
आज हम सब अपने 22 साल पूरे होने की खुशी मनाएंगे और सबको उत्साहित करेंगे तथा सबको बताएंगे हमारी संस्कृति, हमारी शान है और हमारा अंदाज हमारी पहचान है। आइये हम सब मिलकर सीनियर सिटीजन के लिए ऐसा समाज बनाएं जहां वे सिर्फ लम्बी उम्र न जियें, बल्कि खुशहाल, सम्मानजनक और एक्टिव जिन्दगी जियें। व्यस्त रहें, मस्त रहें, स्वस्थ रहें। द्य
आज जमीं पर उतरेंगे सितारे…
Summary :
जी हाँ, आज जमीं पर वो सितारे उतरेंगे जो 60 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। कोई 70-80 तो कोई 90 के आंकड़े पर है, परन्तु वे सबको यह बताएंगे कि Age is Just a Number आज वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब को 22 साल हो रहे हैं, तो आज हम एक सोच को सैलिब्रेट कर रहे हैं। उम्र बढ़ती है, जिन्दगी नहीं रुकती। आज हम अपने सीनियर सिटीजन यानि अनुभवी लोगों को अलग अंदाज में देखेंगे। आज हमारे कुछ सदस्य अपनी प्रस्तुति देंगे। गांव जांटी कलां की महिलाएं भी बताएंगी कि वो किसी से कम नहीं। गांवों में स्वच्छ दूध-दही…


Download Android App
Download iOS App



