Cockroach Janta Party पर Elvish Yadav का मजेदार ताना , फ्री टुकड़ों और जीरो ट्रांसपेरेंसी वाले मेनिफेस्टो ने मचाया बवाल

Summary :

Elvish Yadav Cockroach Janta Party: बिग बॉस OTT 2 के विजेता और मशहूर कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। अपने खास मजाकिया अंदाज और  कमैंट्स के लिए पहचाने जाने वाले एल्विश ने इस बार इंटरनेट पर चल रहे एक अनोखे मीम को लेकर ऐसा मजाक किया है कि उनके फैंस हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एल्विश का यह नया अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। Elvish Yadav Cockroach Janta Party: इंटरनेट पर क्यों ट्रेंड कर रही है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP)? जानिए क्या है पूरा मामला…

Elvish Yadav Cockroach Janta Party: बिग बॉस OTT 2 के विजेता और मशहूर कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। अपने खास मजाकिया अंदाज और  कमैंट्स के लिए पहचाने जाने वाले एल्विश ने इस बार इंटरनेट पर चल रहे एक अनोखे मीम को लेकर ऐसा मजाक किया है कि उनके फैंस हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एल्विश का यह नया अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है।

Elvish Yadav Cockroach Janta Party: इंटरनेट पर क्यों ट्रेंड कर रही है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP)? जानिए क्या है पूरा मामला

Elvish Yadav Cockroach Janta Party
Elvish Yadav Cockroach Janta Party ( Source : Social Media)

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party – CJP) नाम का एक फिक्शनल पोलिटिकल दल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, यह पूरा मामला किसी असली राजनीति से नहीं बल्कि एक मजेदार इंटरनेट मीम और व्यंग्य (Satire) से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बेरोजगार युवाओं पर की गई किसी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मजे लेने के लिए इस काल्पनिक पार्टी का ट्रेंड शुरू कर दिया। देखते ही देखते इस मीम को लोगों का इतना सपोर्ट मिला कि यह हर तरफ वायरल हो गया।

हद तो तब हो गई जब कुछ शरारती मीम्स में यह दावा भी किया जाने लगा कि एल्विश यादव ने खुद यह पार्टी बनाई है और लोगों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने के लिए कहा है। हालांकि, यह पूरी तरह से महज एक अफवाह और मजाक का हिस्सा है, जिसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।

Elvish Yadav CJP Manifesto: फ्रिज के पीछे होगी मीटिंग…’ एल्विश ने अनोखे वादों के साथ शेयर किया मजेदार मेनिफेस्टो

जब सोशल मीडिया पर यह मीम ट्रेंड करने लगा, तो डिजिटल सुपरस्टार एल्विश यादव भी खुद को मजे लेने से नहीं रोक पाए। उन्होंने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर इस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक बेहद ही बेतुका और नकली घोषणापत्र (Manifesto) शेयर कर दिया। एल्विश ने इस नकली पार्टी का मजाक उड़ाते हुए एल्विश ने लिखाकि इस पार्टी का मुख्य वादा “सभी के लिए मुफ्त टुकड़े (Free crumbs)” देना है। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे मजाक उड़ाते हुए लिखा कि इस अनोखी पार्टी की सभी “कैबिनेट बैठकें रेफ्रिजरेटर के पीछे” गुपचुप तरीके से ऑर्गनाइज की जाएंगी। एल्विश का यह वन-लाइनर पंच सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

Elvish Yadav Zero Transparency Joke:  रोशनी से नफरत और जीरो ट्रांसपेरेंसी, सिस्टम पर एल्विश का वो तंज जो हो गया वायरल

इस मजेदार मैनीफेस्टो में एल्विश यादव ने कॉकरोचों की आदतों को मजाकिया अंदाज में दिखाते हुए कई दिलचस्प बातें लिखीं, जिस पर फैंस खूब हंसते नजर आए। उन्होंने लिखा कि इस पार्टी की नीति “शून्य पारदर्शिता” यानी जीरो ट्रांसपेरेंसी (Zero Transparency) की होगी, क्योंकि “उन्हें रोशनी से सख्त नफरत है।“

जैसे ही कॉकरोच रोशनी आते ही छिप जाते हैं, ठीक उसी तरह इस पार्टी के नेता भी अंधेरे में काम करेंगे। एल्विश यादव के इस मजाकिया कमैंट ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। रियलिटी शो के फैन पेजों से लेकर आम यूजर्स तक, हर कोई इस पोस्ट को शेयर कर मजेदार रिएक्शंस दे रहा है। एल्विश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर जनता का ध्यान अपनी तरफ कैसे खींचना है।

Elvish Yadav Tweet: देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए फैंस, सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

एल्विश यादव के इस अतरंगी पोस्ट को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर आने लगे है । रियलिटी शो के फैन पेजों से लेकर आम यूजर्स तक, हर कोई मज़ाक बना रहा है । कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में एल्विश यादव ने अपनी डमी पार्टी लॉन्च कर दी, जहां ‘फ्री गाजर‘ बांटने और ‘गाजर खाना हमारा हक है‘ जैसे अनोखे वादों ने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। एल्विश की ‘एल्विश आर्मी’ (Elvish Army) और उनके फैंस इस नकली पार्टी के मजे लेने में बिल्कुल पीछे नहीं रहे। इंटरनेट पर यूजर्स ने कुछ इस तरह के मजेदार रिएक्शंस दिए हैं:

  • एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा: “भाई, कतई जहर! अब तो मेरा पूरा सपोर्ट इसी पार्टी को है, कम से कम फ्रिज के पीछे जगह तो पक्की मिलेगी!”

  • दूसरे फैन ने कमेंट किया: “एल्विश भाई का सिस्टम अपनी जगह है, लेकिन इस कॉकरोच पार्टी का ‘जीरो ट्रांसपेरेंसी’ वाला आइडिया तो नेक्स्ट लेवल है। हंसते-हंसते पेट में दर्द हो गया।”

  • एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा: “जंतर-मंतर जाने की तैयारी करो भाइयों, मुफ्त में खाने के टुकड़े जो मिलने वाले हैं! एल्विश भाई, आपने तो दिन बना दिया।”

  • मीमर्स ने भी मजे लेते हुए लिखा: “कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद! ये इस साल का सबसे बेस्ट मीम है और एल्विश भाई का रिएक्शन उससे भी धांसू है।”

Read More: KSBKBT 2 10 June Spoiler Alert: Tulsi के खिलाफ खड़ी हुई Nandani, नियति को भी सुनाई खरी-खोटी, घर में मचा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।