Anupama 9 Nov. 2026 Spoiler Alert: क्या अपने फैसले से पीछे हटेगी Anupama? आने वाले एपिसोड में आएगा बड़ा Twist

Summary :

Anupama 9 November 2026 Written Update: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनुपमा मथेला के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का फैसला करती है। प्रेम उसका हौसला बढ़ाता है और धीरे-धीरे पूरा शाह परिवार भी उसके साथ खड़ा हो जाता है। वहीं, मथेला अनुपमा को रोकने के लिए नई चाल चलता है। अब देखना होगा कि अनुपमा अपने परिवार की मदद से मथेला को कैसे सबक सिखाती है।

टीवी के फेमस शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों ऐसा तूफानी ड्रामा चल रहा है कि हर कोई हैरान है। शो के अपकमिंग एपिसोड को लेकर फैंस के मन में बस एक ही सवाल घूम रहा है- “क्या अनुपमा सचमुच अपना फैसला बदलकर पीछे हट जाएगी?” आइए, आपको बताते हैं कि आज के एपिसोड में क्या-क्या नया भूचाल आने वाला है।

प्रेम ने बढ़ाया अनुपमा का हौसला, परिवार के सामने रखी अपनी बात

Anupama 9 Nov. 2026 Spoiler Alert
Anupama 9 Nov. 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। पिछले एपिसोड में अनुपमा मथेला के खिलाफ लड़ाई जारी रखने को लेकर परेशान नजर आई थी। उसे डर था कि इस लड़ाई की वजह से उसके परिवार पर कोई मुसीबत न आ जाए। लेकिन अब प्रेम की बातें अनुपमा को एक बार फिर हिम्मत देने वाली हैं।

आने वाले एपिसोड में पाखी अनुपमा पर सवाल उठाती है और कहती है कि क्या वह फिर से हार मान चुकी है? वहीं, परितोष और लीला भी अनुपमा के फैसले से खुश नहीं दिखाई देते। लीला का कहना है कि प्रेम सेफ वापस आ गया है, अब अनुपमा को और क्या चाहिए?

इस पर प्रेम साफ कर देता है कि वह सिर्फ सेफ वापस आने से सैटिस्फाइड नहीं है। वह मथेला को उसके किए की सजा दिलाना चाहता है। प्रेम अनुपमा को समझाता है कि अगर आज वे गलत के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे तो आगे भी उनके साथ ऐसा ही होता रहेगा। वह अनुपमा को भरोसा दिलाता है कि वह और राही हर कदम पर उसके साथ हैं।

प्रेम की बातें सुनकर अनुपमा को एहसास होता है कि डरकर पीछे हटना किसी समस्या का हल नहीं है।

राही समेत पूरा शाह परिवार देगा अनुपमा का साथ

Anupama Latest News
Anupama Latest News ( Source: Social Media)

प्रेम के समझाने के बाद अनुपमा एक बार फिर मथेला के खिलाफ लड़ने का फैसला करती है। हालांकि, इस बार वह अकेले आगे नहीं बढ़ना चाहती। वह अपने परिवार से साफ कहती है कि इस लड़ाई में उसे सभी के साथ की जरूरत है।

शुरुआत में लीला, पाखी और परितोष इस फैसले का विरोध करते हैं। उन्हें अपनी जान की चिंता सताने लगती है। लेकिन अनुपमा उन्हें समझाने की कोशिश करती है कि गलत के सामने चुप रहना भी ठीक नहीं है।

राही भी अपनी मां के साथ खड़ी होती है। वह कहती है कि पहले उसके पति प्रेम की जान खतरे में थी और अब उसकी मां को भी खतरा है। ऐसे में वह किसी भी कीमत पर अनुपमा का साथ नहीं छोड़ेगी।

धीरे-धीरे परिवार के बाकी लोग भी अनुपमा का सपोर्ट करने लगते हैं। यहां तक कि लीला भी अनुपमा की बात समझने के बाद उसका साथ देने का फैसला करती है। पाखी और परितोष भी आखिरकार इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़े होने के लिए तैयार हो जाते हैं।

अनुपमा परिवार को एकजुट देखकर खुश होती है। उसका मानना है कि जब परिवार साथ हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना किया जा सकता है।

मथेला की बढ़ेगी परेशानी, अनुपमा बनाएगी उसे फंसाने का प्लान

Anupama Written Update
Anupama Written Update ( Source: Social Media)

दूसरी तरफ मथेला भी अनुपमा के इरादों को हल्के में लेने के लिए तैयार नहीं है। गौतम उसे सावधान करता है कि अनुपमा अब उसे आसानी से नहीं छोड़ेगी। लेकिन मथेला को अपनी ताकत पर पूरा भरोसा है। वह मानता है कि अनुपमा उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

गौतम उसे यह भी बताता है कि आरवी भी उसकी तलाश कर रहा है। इसके बावजूद मथेला अपनी चालें चलने में लगा रहता है। वह गौतम से किसी फाइनेंसर का इंतजाम करने के लिए कहता है और अपनी आगे की योजना पर ध्यान देता है।

इधर अनुपमा भी मथेला को सबक सिखाने के लिए प्लान बनाती है। वह अपने परिवार को बताती है कि किस तरह मातेला को उसके ही जाल में फंसाया जा सकता है। वह प्रेम को घर पर रहकर गौतम पर नजर रखने की जिम्मेदारी देती है।

वहीं, प्रेम और अंश मिलकर सूरज को पकड़ने की प्लानिंग बनाते हैं। सूरज ने मातेला के कहने पर अनुपमा के कैफे में तोड़फोड़ की थी। दोनों की कोशिश सफल होती है और सूरज अपना जुर्म कबूल कर लेता है। वह बता देता है कि कैफे में तोड़फोड़ करने के लिए उसे मथेला ने ही कहा था।

यह सुनकर अनुपमा को मथेला के खिलाफ एक बड़ा सबूत मिल जाता है। अब उसके लिए यह लड़ाई सिर्फ बदला लेने की नहीं, बल्कि सच और इंसाफ की भी बन गई है।

क्या अनुपमा अपने परिवार के साथ मिलकर मथेला का खेल खत्म कर पाएगी? क्या मथेला की सारी चालें उसी पर भारी पड़ेंगी? यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में अनुपमा अपने दुश्मन को कैसे जवाब देती है।

Read More: Bigg Boss 20 ScoutOP Girlfriend: क्या ScoutOP से अलग हो गईं Kashvi Hiranandani..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।