बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों खूब हंगामा और विवाद देखने को मिल रहे हैं। शो के अंदर जहां कंटेस्टेंट्स अपनी गेम स्ट्रैटेजी बनाने में लगे हैं, वहीं बाहर उनकी पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ है। शो के फेमस कंटेस्टेंट और पॉपुलर गेमिंग क्रिएटर स्काउट ओपी (Tanmay Singh – ScoutOP) और उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) के रिश्ते को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है। पिछले 5 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने वाले इस कपल के बीच क्या सब कुछ ठीक नहीं है? आइए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है।
5 साल के रिश्ते को लेकर काशवी ने कही ऐसी बात

काशवी हीरानंदानी ने हाल ही में लाइव स्ट्रीम के दौरान ScoutOP के फैंस से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने और ScoutOP के करीब 5 साल पुराने रिश्ते का जिक्र किया। काशवी ने कहा, ‘5 साल ही तो थे, औरों ने तो…’ उनकी इस बात ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।
काशवी के इस बयान के बाद फैंस तरह-तरह के अंदाज़े लगाने लगे। कई लोगों को लगा कि वह अपने रिश्ते के खत्म होने की तरफ इशारा कर रही हैं। हालांकि, काशवी ने साफ तौर पर यह नहीं कहा कि उनका और ScoutOP का ब्रेकअप हो गया है।
लाइव के दौरान उन्होंने ScoutOP के फैंस से यह भी कहा कि बिग बॉस को सिर्फ एक रियलिटी शो की तरह देखें। शो में जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर किसी की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल न दें। उन्होंने फैंस से ScoutOP को सपोर्ट करते रहने की भी अपील की।
‘मेरे लिए आखिरी एक्ट और आखिरी डांस है’, बयान ने बढ़ाई चर्चा

काशवी की लाइव स्ट्रीम का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा तब आया, जब उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो ये मेरे लिए आखिरी एक्ट और आखिरी डांस है।‘ उनकी इस बात को सुनने के बाद फैंस को लगा कि शायद वह अपने और ScoutOP के रिश्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला ले चुकी हैं।
हालांकि, काशवी ने इसी दौरान यह भी कहा कि यह दो लोगों के बीच की पर्सनल बात है और वह इसके बारे में पब्लिक रूप से ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहतीं। इसी वजह से उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
फिलहाल काशवी की तरफ से ब्रेकअप को लेकर कोई सीधा ऐलान नहीं किया गया है और न ही दोनों के रिश्ते के खत्म होने की ऑफिशियल कन्फर्मेशन हुई है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों अलग हो चुके हैं।
Love Gill के साथ ScoutOP की दोस्ती बनी थी नाराजगी की वजह

दरअसल, बिग बॉस 20 में ScoutOP और Love Gill की बढ़ती नजदीकियों ने पहले भी काफी विवाद खड़ा किया था। दोनों घर में एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते नजर आए। कभी दोनों की बातचीत तो कभी उनकी नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे।
मामला तब और बढ़ गया जब वीकेंड का वार में काशवी खुद शो में पहुंचीं। उन्होंने ScoutOP से Love Gill के साथ उनके व्यवहार और रिश्ते की सीमाओं को लेकर सवाल किए थे। काशवी ने साफ जाहिर किया था कि उन्हें दोनों की नजदीकियां पसंद नहीं आ रही हैं।
इसके बाद ScoutOP कुछ समय के लिए Love Gill से दूर भी नजर आए, लेकिन जल्द ही दोनों की बातचीत फिर शुरू हो गई। इस पूरे मामले में काशवी को सोशल मीडिया पर क्रिटिसिज़्म का सामना भी करना पड़ा था। बाद में उन्होंने अपनी कुछ बातों के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद किसी दूसरी लड़की को निशाना बनाना नहीं था।
अब काशवी के ‘आखिरी डांस‘ वाले बयान ने एक बार फिर उनके रिश्ते को चर्चा में ला दिया है। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या वाकई 5 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है या फिर यह सिर्फ बिग बॉस में चल रहे विवाद का असर है। फिलहाल इस सवाल का जवाब दोनों की तरफ से सामने आना बाकी है।
Read More: Seher Hone Ko Hai 07th November 2026 Spoiler Alert: इस दिन होगा Parth Samthaan का..


Download Android App
Download iOS App




