Aaj Ka Mausam 09 Nov: दिवाली के बाद दिल्ली-पंजाब की हवा हुई जहरीली, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

नवंबर महीने में उत्तर भारत में सुबह-रात के समय ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने 8 से 10 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नवंबर के महीने के सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मौसम विभाग ने 8 से 10 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश का अलर्ट है। वहीं, दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली और पंजाब की हवा जहरीली हो गई है, दोनों जगह का AQI खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली की हवा हुई जहरीली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंच गया है। सुबह के समय राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग की घनी चादर छाई रही, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। सोमवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 366 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली के इलाके AQI स्तर
सोनिया विहार 441
बुराड़ी क्रॉसिंग 441
जहांगीरपुरी 433
रोहिणी 430
बवाना 424
चांदनी चौक 418
पंजाबी बाग 409
ITO 407

पटियाला में प्रदूषण का कहर

दिवाली के बाद पंजाब के पटियाला में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार सुबह 7:21 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 499 दर्ज किया गया। शहर में धुएं और धुंध जैसी स्थिति बनी हुई थी। वहीं, संबंधित वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, पटियाला दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में 21वें स्थान पर रहा।

तमिलनाडु में बारिश


तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज विरुधुनगर, डिंडीगुल, मदुरै, थेनी, थूथुकुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का ये दौर10 नवंबर तक जारी रह सकता है। आज, 9 नवंबर को चेन्नई) में तापमान लगभग 26°C से 30°C के बीच रहने का अनुमान है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (9 नवंबर) न्यूनतम तापमान (9 नवंबर)
दिल्ली (Delhi) 27°C 14°C
भोपाल (Bhopal) 31°C 11°C
चेन्नई (Chennai) 32°C 24°C
शिमला (Shimla) 20°C 10°C
पटना (Patna) 32°C 22°C
मुंबई (Mumbai) 35°C 21°C
रांची (Ranchi) 27°C 16°C
जयपुर (Jaipur) 33°C 18°C
कोलकाता (Kolkata) 32°C 23°C
नैनीताल (Nainital) 21°C 09°C
लखनऊ (Lucknow) 32°C 22°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।