Koffee With Karan 9 Update: Karan Johar के शो में होगी Samay Raina की धमाकेदार एंट्री? कॉमेडियन के एक इशारे ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

Summary :

कॉफ़ी विद करण सीजन 9 (Koffee With Karan Season 9) में जानेमाने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना की एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में समय द्वारा शेयर की गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद से इंटरनेट पर फैंस के बीच यह अंदाज़ा लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही करण जौहर के फेमस काउच पर नजर आ सकते हैं।

करण जौहर का फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण 9‘ इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में अब तक कई बड़े सितारे अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े दिलचस्प खुलासे कर चुके हैं। लेकिन अब इस शो में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसका इंतजार कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शक भी कर रहे हैं।

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना जल्द ही करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि उनके साथ कॉमेडियन तन्मय भट्ट और फिल्ममेकर फराह खान भी काउच पर दिखाई देंगे। समय ने खुद सोशल मीडिया पर शो का पोस्टर शेयर करके इस खबर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी से दिया बड़ा हिंट

Koffee With Karan 9 Update
Koffee With Karan 9 Update ( Source: Social Media)

समय रैना ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘कॉफी विद करण 9‘ का पोस्टर शेयर किया। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही कुछ अलग से बताया। लेकिन उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि कॉमेडियन अब करण जौहर के शो में मेहमान बनकर आने वाले हैं।

इस बीच करण जौहर ने भी एक इंटरव्यू में समय रैना के शो में आने की बात कही है। उन्होंने बताया कि एक एपिसोड में उनके साथ समय रैना, तन्मय भट्ट और फराह खान होंगे। करण ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि इन तीनों के साथ बातचीत काफी मजेदार होने वाली है, क्योंकि ये सभी मिलकर उन पर खूब सवाल और मजाक करेंगे।

ऐसे में इस एपिसोड को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, अभी तक इसके टेलीकास्ट की तारीख सामने नहीं आई है।

पहले भी करण के शो में हो चुका है समय का जिक्र

Koffee With Karan Guests
Koffee With Karan Guests ( Source: Social Media)

समय रैना का नाम इस शो से पहले भी जुड़ चुका है। दरअसल, शो के एक पुराने एपिसोड में वरुण धवन को एक मजेदार टास्क दिया गया था। इस दौरान उन्हें किसी ऐसे शख्स को फोन करना था, जिससे वह करण जौहर के लिए एक खास लाइन बुलवा सकें।

वरुण ने इसके लिए समय रैना को फोन लगाया। बातचीत के दौरान समय ने मजाक-मजाक में बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिता रहे हैं। यह सुनकर करण जौहर ने भी बीच में अपनी बात रखी और समय को याद दिलाया कि वह ‘कॉफी विद करण‘ के शो पर ही बात कर रहे हैं।

इस छोटी सी बातचीत ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब जब समय के पूरे एपिसोड में आने की खबर सामने आई है, तो फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी शो में खूब मस्ती देखने को मिलेगी।

शो के फाइनल सीजन में कई बड़े सितारे आ चुके हैं नजर

Samay Raina on Koffee With Karan
Samay Raina on Koffee With Karan ( Source: Social Media)

‘कॉफी विद करण 9’ को इस शो का आखिरी सीजन बताया जा रहा है। इस सीजन में अब तक सलमान खान, करिश्मा कपूर, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसे सितारे नजर आ चुके हैं।

हर एपिसोड में सितारों की पर्सनल जिंदगी, फिल्मों और करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनने को मिले हैं। अब समय रैना, तन्मय भट्ट और फराह खान की तिकड़ी शो में क्या नया लेकर आती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

समय अपने बेबाक अंदाज और मजेदार बातों के लिए जाने जाते हैं। वहीं तन्मय भट्ट भी अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में करण जौहर के साथ इन तीनों की बातचीत शो के सबसे मजेदार एपिसोड में से एक हो सकती है।

Read More: Koffee With Karan 9: Toxic के फ्लॉप होने से टूट गईं Kiara Advani, Sidharth के सामने बयां..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।