Rise and Fall 2: Gautam Gulati से नाराज हुईं Priyanka? शहजाद के साथ बढ़ी टेंशन, क्या बेसमेंट में जाने की आएगी नौबत?

Summary :

राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise and Fall Season 2) के घर में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी के बीच तकरार बढ़ती नजर आ रही है। चलिए आपको बताते है होस्ट वीरेंद्र सहवाग के इस रियलिटी शो में प्रियंका और शहजाद पूनावाला के बीच हुए झगड़े, बेसमेंट ट्विस्ट और सोशल मीडिया पर फैंस की फीडबैक की पूरी अपडेट ।

प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर धूम मचाने वाले रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2‘ (Rise and Fall Season 2) के घर में इन दिनों बवाल मचा हुआ है। शो का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रिश्तों में दरार और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार साफ दिखने लगी है। हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर फैंस भी हैरान हैं। आइए जानते हैं कि आखिर घर के अंदर ऐसा क्या हो गया जिसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी बुरी तरह टूट गईं।

गौतम गुलाटी से धोखा मिलने पर भड़कीं प्रियंका

शो के शुरुआती दिनों में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग और दोस्ती देखने को मिली थी। गेम में जब भी हालात बदले और लोगों ने गौतम पर सवाल उठाए, तो प्रियंका ने हमेशा खुलकर उनका पक्ष लिया और उनकी ढाल बनकर उनका सपोर्ट किया। लेकिन हाल ही में टास्क और स्ट्रैटेजी बदलने की वजह से गौतम ने गेम में प्रियंका के खिलाफ कदम उठाया, जिसके बाद से दोनों के रिश्तों में मनमुटाव और तनाव देखने को मिल रहा है।

प्रियंका इस बात से बेहद हर्ट और गुस्से में नजर आईं कि जिस गौतम के लिए उन्होंने हमेशा स्टैंड लिया, वही अब खेल में उनके खिलाफ जाते दिख रहे हैं और उन पर पूरी तरह वफादार न होने का इल्जाम लग रहा है।

शहजाद पूनावाला के साथ हुई नोकझोंक और basement का डर

Rise and Fall Season 2 latest Episode
Rise and Fall Season 2 latest Episode ( Source: Social Media)

खेल के दौरान तनाव तब और बढ़ गया जब शहजाद पूनावाला और प्रियंका के बीच बहस देखने को मिली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपडेट्स के मुताबिक, ऐसी चर्चा है कि शहजाद प्रियंका को गेम में गिराने और उन्हें बेसमेंट (वर्कर्स जोन) में भेजने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बात की भनक लगते ही प्रियंका का गुस्सा फूट पड़ा और दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई, जिससे शो का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, फैंस कर रहे प्रियंका का सपोर्ट

Rise & Fall Season 2
Rise & Fall Season 2 ( Source: Social Media)

घर के अंदर भले ही प्रियंका अकेला महसूस कर रही हों और उनकी आँखों में आंसू आ गए हों, लेकिन बाहर सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त सपोर्ट उनके साथ है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जहां दर्शक शहजाद और बाकी कंटेस्टेंट्स के गेम प्लान की क्रिटिसाइज कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि प्रियंका इस शो की असली ‘क्वीन‘ हैं और वह हर मुश्किल का डटकर सामना करेंगी।

Rise and Fall का गेम सिर्फ लड़ाई और दोस्ती तक सीमित नहीं है। इसमें पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच भी मुकाबला चलता है। कंटेस्टेंट्स की जगह और उनके फैसले गेम की दिशा बदल सकते हैं। ऐसे में अगर प्रियंका और गौतम के बीच स्ट्रैस बढ़ता है या शहजाद के साथ उनकी अनबन जारी रहती है, तो इसका असर आगे के गेम पर पड़ सकता है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया है कि गौतम, शहजाद की बातों में आकर प्रियंका को बेसमेंट भेजने की प्लैनिंग बना रहे हैं। हालांकि, इस दावे की साफ-साफ कन्फर्मेशन नहीं हुई है। इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि प्रियंका को बेसमेंट में भेजने का फैसला हो चुका है।

Read More: Rise And Fall 2 Promo: Tej Pratap को इम्प्रेस करने के लिए Sara-Niharika ने लगाए ठुमके, घर..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।