Navratri Prasad Recipes at Home: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को लगाएं इन 4 सात्विक मिठाइयों का भोग, बनाने में हैं बेहद आसान

Summary :

इस साल शारदीय नवरात्रि का त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त देवी की सच्चे मन से अराधना करते हैं और कुछ लोग तो पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। रोजाना सुबह मां दुर्गा की पूजा के बाद लोग उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं। व्रत के दौरान ऐसा प्रसाद बनाना चाहिए जो शुद्ध, सात्विक और बनाने में आसान हो। ऐसे में आइए जानते हैं 4 ऐसी मिठाइयों के बारे में जिनका भोग नवरात्रि के दौरान मां को लगा सकते हैं। नवरात्रि…

इस साल शारदीय नवरात्रि का त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त देवी की सच्चे मन से अराधना करते हैं और कुछ लोग तो पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। रोजाना सुबह मां दुर्गा की पूजा के बाद लोग उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं। व्रत के दौरान ऐसा प्रसाद बनाना चाहिए जो शुद्ध, सात्विक और बनाने में आसान हो। ऐसे में आइए जानते हैं 4 ऐसी मिठाइयों के बारे में जिनका भोग नवरात्रि के दौरान मां को लगा सकते हैं।

नवरात्रि के लिए 4 आसान और टेस्टी प्रसाद

1. साबूदाना खीर

satvik sweets for navratri
satvik sweets for navratri (Source: Social Media)

साबूदाना खीर नवरात्रि के समय सबसे जरूरी भोग माना जाता है। इसे बनाने के लिए साबूदाना, दूध, चीनी, इलायची पाउडर, कटे हुए मेवे लें। इसके बाद साबूदाने को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। एक भारी तले के बर्तन में दूध को उबालें। उबलते दूध में भीगा हुआ साबूदाना डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जब साबूदाना नरम हो जाए, तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। 5 मिनट तक पकाने के बाद ऊपर से कटे हुए मेवे डालें और गैस बंद कर दें।

2. कुट्टू का हलवा

easy navratri recipes for fast
easy navratri recipes for fast (Source: Social Media)

कुट्टू का आटा व्रत में इस्तेमाल किया जाता है। इसका हलवा भोग लगाने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए कुट्टू का आटा, देसी घी, चीनी, पानी, इलायची पाउडर और बारीक कटे बादाम लें। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करें और कुट्टू का आटा डालकर धीमी आंच पर भूनें। जब आटे से खुशबू आने लगे और रंग हल्का भूरा हो जाए, तब इसमें धीरे-धीरे गर्म पानी मिलाएं। मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। पानी सूखने पर चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। जब हलवा कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे, तो गैस बंद करके कटे मेवों से सजाएं।

3. नारियल के लड्डू

sweets for durga puja bhog
sweets for durga puja bhog (Source: Social Media)

ये टेस्टी नारियल के लड्डू बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में नारियल का बुरादा डालकर हल्का भून लें। फिर इसमें भुने हुए मेवे, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और पिघला हुआ गुड़ या चीनी की चाशनी मिलाकर लड्डू बांध लें। इसे आप व्रत में खा सकते हैं।

4. मखाना खीर

Navratri Prasad Recipes at Home
Navratri Prasad Recipes at Home (Source: Social Media)

मखाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मखाने की खीर का प्रसाद देवी मां को बहुत पसंद होता है। इसे बनाने के लिए मखाना, दूध, चीनी, देसी घी, इलायची पाउडर और बारीक कटे मेवे लें। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करके मखाने को धीमी आंच पर हल्का भून लें। भुने हुए मखाने में से आधे मखाने को दरदरा कूट लें और आधे साबुत रखें। दूध को अच्छी तरह उबालें, फिर इसमें कुटे हुए और साबुत मखाने डालें। धीमी आंच पर दूध गाढ़ा होने तक पकाएं। अंत में चीनी, इलायची पाउडर और मेवे डालकर 2 मिनट उबालें और आंच से उतार लें।

Also Read: Navratri Special Vrat Drinks: नवरात्रि व्रत में नहीं होगी थकान, दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये 4 टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।