लखनऊ, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया। तबादला सूची में जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म, मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन और उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
शासन के आदेश के अनुसार ध्रुव खांडिया, मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर को मुख्य विकास अधिकारी, मऊ बनाया गया है। वहीं विवेक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी, मऊ को प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी को जौनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बनाया गया है। परिषद के अपर आयुक्त नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक, पीसीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. चंद्र भूषण को प्रबंध निदेशक, पीसीएफ से स्थानांतरित कर डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक बनाया गया है।
वहीं, सचिन कुमार सिंह, अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है। शासन ने पंचायती राज और पीसीडीएफ में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया है। श्रीहरि प्रताप शाही, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीईडा को निदेशक, पंचायती राज बनाया गया है। वहीं अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश बिन्दु, प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ को सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।
माला श्रीवास्तव से निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म का प्रभार हटा दिया गया है। वहीं डॉ. उज्ज्वल कुमार, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। जे. रिभा, विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने प्रदेश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में भी कुलसचिव स्तर पर बदलाव किया है। अर्चना गहरवार, कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय बनाया गया है। वहीं रीना सिंह, कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय को कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
–आईएएनएस
विकेटी/एसके
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



