Scene On OTT: Surya की फिल्म ‘सीन’ ने OTT डील से मचाई धूम, जानें कितने में बिके फिल्म के डिजिटल राइट्स?

Summary :

सूर्या की फिल्म 'सीन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ OTT पर भी बड़ी डील हासिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। फिल्म ने 11 दिनों में दुनियाभर में 247.85 करोड़ रुपये कमाए हैं और 6 दिसंबर को OTT पर रिलीज होने की संभावना है।

साउथ सुपरस्टार सूर्या की हालिया फिल्म ‘सीन’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी OTT डील को लेकर भी सुर्खियों में है। सस्पेंस थ्रिलर और डार्क कॉमेडी के मेल से बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के रिलीज होने के अगले ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बावजूद ‘सीन’ अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही है। अब फिल्म ने डिजिटल राइट्स की बिक्री से भी बड़ी कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘सीन’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं।

85 करोड़ रुपये में बिकी फिल्म की OTT डील

Scene Film OTT Deal
Scene Film OTT Deal (Source: Google)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने सूर्या की फिल्म ‘सीन’ के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं, फिल्म का कुल बजट करीब 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म ने अपनी लागत से लगभग 2.5 गुना ज्यादा रकम सिर्फ OTT डील के जरिए हासिल कर ली है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मेकर्स और नेटफ्लिक्स के बीच चार हफ्ते की थिएट्रिकल विंडो को लेकर समझौता हुआ है। यानी सिनेमाघरों में रिलीज के चार हफ्ते बाद फिल्म OTT पर स्ट्रीम हो सकती है।

इस तारीख को नेटफ्लिक्स पर आ सकती है ‘सीन’

Scene Streamed On Netflix
Scene Streamed On Netflix (Source: Google)

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘सीन’ 6 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, इस तारीख को लेकर अभी तक मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म की डिजिटल रिलीज से जुड़ी फॉर्मल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

11 दिनों में दुनियाभर में कमाए 247 करोड़ रुपये से ज्यादा

Scene Film Box Office Collection
Scene Film Box Office Collection (Source: Google)

‘सीन’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 11 दिनों में इसने दुनियाभर में 247.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का निर्देशन जीतू माधवन ने किया है। इसमें सूर्या के साथ नजरिया नाजिम, नस्लेन और टोविनो थॉमस जैसे कलाकार भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन और करोड़ों की OTT डील के चलते ‘सीन’ लगातार चर्चा में बनी हुई है।

Read More: Karan Kundrra Tejasswi Prakash Wedding: Karan Kundrra और Tejasswi जल्द करने वाले हैं शादी, इस शो में करेंगे Secret Marriage

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।