Bigg Boss को लगेगा बड़ा झटका, अब T.v. पर बजेगी Shilpa Shetty के नए शो ‘Pyaar Ka Pressure Cooker’ की सीटी

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी छोटे पर्दे पर एक नए और धमाकेदार रियलिटी शो 'प्यार का प्रेशर कुकर' (Pyaar Ka Pressure Cooker) के साथ वापसी करने जा रही हैं। यह नया शो कलर्स चैनल और जियो हॉटस्टार पर टेलीविज़न का कंट्रोवर्शियल और पॉपुलर शो 'बिग बॉस' को रिप्लेस करेगा। शो की थीम आज के दौर की डेटिंग, सिचुएशनशिप और रिश्तों की उलझनों पर बेस्ड होगी, जिसमें कपल्स के साथ उनके माता-पिता भी नजर आएंगे।

 Shilpa Shetty New Show: टीवी की दुनिया में इन दिनों रियलिटी शोज को लेकर काफी चर्चा है। सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही दर्शकों को अलविदा कहने वाला है। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल है कि इसके बाद टीवी पर कौन सा नया शो देखने को मिलेगा। अब इस सवाल का जवाब मिल गया है।

बिग बॉस के बाद दर्शकों को एक नया रियलिटी शो देखने को मिलेगा, जिसका नाम है ‘प्यार का प्रेशर कुकर’। खास बात यह है कि इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी होस्ट करती नजर आएंगी। शो का कॉन्सेप्ट भी काफी अलग है, क्योंकि इसमें प्यार के साथ-साथ परिवार की राय और रिश्तों से जुड़े कई सवाल देखने को मिलेंगे।

बिग बॉस 20 के बाद आएगा ‘प्यार का प्रेशर कुकर’, शिल्पा शेट्टी संभालेंगी शो की कमान

 Shilpa Shetty New Show
Shilpa Shetty New Show ( Source: Social Media)

सलमान खान के ‘बिग बॉस 20‘ ने इस सीजन में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। शो में कंटेस्टेंट्स के झगड़े, दोस्ती और अलग-अलग मुद्दों ने लोगों का ध्यान खींचा है। हालांकि, अब इसके खत्म होने का टाइम करीब आ रहा है। इसी बीच नए शो ‘प्यार का प्रेशर कुकर‘ की अनाउंसमेंट ने टीवी दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

इस शो की सबसे खास बात इसकी होस्ट शिल्पा शेट्टी हैं। शिल्पा पहले भी कई रियलिटी शोज में अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। अब वह एक ऐसे शो के साथ आ रही हैं, जिसमें सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि रिश्तों को समझने और सही फैसला लेने पर भी जोर दिया जाएगा। शो में ऐसे कपल्स दिखाई देंगे, जो अपने रिश्ते को लेकर किसी न किसी उलझन में हैं।

प्यार, शादी और माता-पिता की दखलअंदाजी, एक घर में सामने आएंगी रिश्तों की सच्चाई

Pyaar Ka Pressure Cooker
Pyaar Ka Pressure Cooker ( Source: Social Media)

‘प्यार का प्रेशर कुकर‘ का कॉन्सेप्ट आज के समय के रिश्तों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें ऐसे कपल्स हिस्सा लेंगे, जो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी तक अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह से फैसला नहीं कर पाए हैं। वहीं, कुछ जोड़े ऐसे भी होंगे जो लंबे समय से साथ हैं, लेकिन शादी करने या रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर कन्फ्यूजन में हैं।

शो की शूटिंग एक ही घर में होगी। यहां कपल्स को अपने रिश्तों से जुड़े उन सवालों का सामना करना पड़ेगा, जिन पर वे आम जिंदगी में खुलकर बात करने से बचते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस शो में सिर्फ लड़का और लड़की ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता भी शामिल होंगे।

माता-पिता अपने बच्चों के रिश्तों पर अपनी राय रखेंगे और उन्हें सही फैसला लेने में मदद करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में शो में कई बार विचारों का टकराव भी देखने को मिल सकता है। आज के युवाओं की सोच और माता-पिता की उम्मीदों के बीच का फर्क भी इस शो का अहम हिस्सा होगा।

‘जोड़ो या तोड़ो’ होगा शो का असली खेल, प्रोमो में शिल्पा ने कही ये बात

इस रियलिटी शो की पूरी थीम ‘जोड़ो या तोड़ो‘ पर आधारित है। यानी शो में कपल्स को यह समझने का मौका मिलेगा कि उनका रिश्ता आगे बढ़ सकता है या फिर उन्हें अलग होने का फैसला लेना चाहिए। शो में प्रेशर कुकर और उसकी सीटी को भी खास अंदाज में इस्तेमाल किया जाएगा। इसे ‘क्लैरिटी की सीटी‘ कहा गया है। जब किसी रिश्ते से जुड़ी कोई बड़ी सच्चाई सामने आएगी या किसी उलझन का जवाब मिलेगा, तब इस सीटी के जरिए उसे दिखाया जाएगा।

शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है। इसमें शिल्पा शेट्टी आज के दौर में प्यार और रिश्तों के बदलते मायनों पर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस शो में माता-पिता की मौजूदगी इसे बाकी रिलेशनशिप शोज से अलग बनाती है। शिल्पा के मुताबिक, यहां कपल्स और उनके माता-पिता दोनों को अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा।

फिलहाल शो के टीवी पर शुरू होने की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, ‘बिग बॉस 20‘ के खत्म होने के बाद इसे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर देखने को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि शिल्पा शेट्टी का यह नया शो दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Read More: Ramayana Box Office Collection: 9वें दिन भी जारी रहा ‘Ramayana ‘ का जलवा, ‘Chhaava’

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।