टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों रिश्तों और बिजनेस को लेकर जबरदस्त ड्रामा और तमाशा देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी के पावन मौके पर जहां पूरे घर में पूजा-पाठ का माहौल होना चाहिए था, वहीं शाह और कोठारी परिवार के बीच कड़वाहट और तानों का दौर जारी है।
राही ने अपने स्वाभिमान और प्यार के लिए एक ऐसा कदम उठा लिया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। वहीं, अनुज कपाड़िया की याद में राही का दिल एक बार फिर टूट गया है। आइए जानते हैं सीरियल के इस नए एपिसोड में क्या कुछ घटने वाला है।
अनुज के जन्मदिन पर इमोशनल हुई राही, कान्हा जी के आगे छलका दर्द
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घर के सभी लोग पूजा की तैयारियों में लगे हुए हैं। लेकिन राही के दिल में एक गहरा दर्द छिपा है, क्योंकि आज ही के दिन उसके प्यारे ‘पॉप्स‘ यानी अनुज कपाड़िया का जन्मदिन भी है।
कान्हा जी के सामने भोग लगाते समय राही काफी इमोशनल हो जाती है। वह भारी दिल से प्रार्थना करती है कि जैसे कान्हा जी का ध्यान रखा जाता है, वैसे ही उसके पॉप्स का भी ख्याल रखा जाए। एक तरफ त्योहार की खुशी है तो दूसरी तरफ अपने पिता को खोने का दुख, जिससे राही अंदर ही अंदर टूट रही है।
मोटी मां के तानों से तंग आकर राही का बड़ा फैसला, प्रेम को सौंपे पेपर्स

राही और मोटी मां (वसुंधरा) के बीच कड़वाहट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मोटी मां राही को ताने मारते हुए कहती हैं कि सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होता और उसे लीगल पेपर्स पर साइन करवा लेने चाहिए। मोटी मां का बर्ताव देखकर राही का सब्र का बांध टूट जाता है।
राही साफ कहती है कि उसने जो भी किया अपनी मर्जी से किया है, लेकिन फिर भी मोटी मां कभी उससे प्यार से दो मीठे बोल नहीं बोल सकतीं। राही ने कैफे और प्रॉपर्टी के पेपर्स तैयार करवाकर प्रेम (टिंकू) के नाम करने का मन बना लिया है, ताकि कोई उस पर फिर कभी उंगली न उठा सके।
क्या लीला बा बदलेगी अपना फैसला? घर में मचेगा नया घमासान

शाह हाउस में लीला बा का गुस्सा हमेशा किसी न किसी के काम में टांग अड़ा ही देता है। जब परिवार के बाकी लोग राही के इस कदम से हैरान हैं, तब सवाल यह उठता है कि क्या लीला बा अपना फैसला बदलेगी?
लीला बा की टोका-टोकी और तानों से घर का माहौल और भी स्ट्रेस्फुल्ल हो गया है। एक तरफ जहां बापुजी और अनुपमा शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बा के सख्त तेवर से यह साफ है कि आने वाले एपिसोड्स में यह फैसला एक नया पारिवारिक बवंडर खड़ा करने वाला है।
Read More: Bigg Boss 20 Promo Update: ‘तू’ बोलते ही आपा खो बैठे Aasif Khan, Aman Gandhi को बीच..


Download Android App
Download iOS App




