Anupama 1st October 2026 Spoiler Alert: क्या Ansh मना पाएगा Prerna को? RV की एंट्री से खुला नया राज

Summary :

स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल 'अनुपमा' के आज के एपिसोड में देखिए क्या-क्या नए मोड़ आए। जानिए कैसे अनुपमा ने परिवार के दबाव और लोन की टेंशन को संभाला, प्रेरणा से आमना-सामना किया, और साथ ही सावी के कैफे से जुड़े एक मिस्टीरियस अतीत के साथ आरवी (RV) की धमाकेदार एंट्री पर पूरी जानकारी।

टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupama) इन दिनों बहुत ही दिलचस्प मोड़ पर चल रहा है। शो में रोज नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। 1 अक्टूबर 2026 के एपिसोड में एक बार फिर से फैमिली क तनाव, लोन की टेंशन और नए किरदारों की चालों ने कहानी में जान फूंक दी है। आइए जानते हैं कि आज के एपिसोड में क्या-क्या हुआ ।

अनुपमा के सामने घर की जिम्मेदारियां और लोन चुकाने की चिंता

Anupama 1st October 2026 Spoiler Alert
Anupama 1st October 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

आज के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अनुपमा सबके लिए टिफिन तैयार करती है। इसी बीच किंजल थोड़ा सा गिल्ट महसूस करती है क्योंकि उसे लगता है कि वह घर के कामों और किचन में अनुपमा की पूरी मदद नहीं कर पा रही है। लेकिन हमेशा की तरह, बड़ी ही प्यार से अनुपमा उसे समझाती है और कहती है कि उसका बस सोचना और परवाह करना ही बहुत है।

दूसरी तरफ, लीला यानी बा अंश और किंजल से सवाल करती है कि वे इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं। किंजल साफ कहती है कि काम करने से उन्हें खुशी और एक मकसद मिलता है। हालांकि, इन सब के बीच अनुपमा के सिर पर café के लोन और उसकी EMI चुकाने की बहुत बड़ी टेंशन मंडरा रही होती है, जिसके लिए वह नए-नए रास्ते ढूंढती है।

अनुपमा और प्रेरणा का आमना-सामना, परिवार वालों ने भरी प्रेरणा के कान

Anupama 1st October 2026 Spoiler Alert
Anupama 1st October Written Update ( Source: Social Media)

कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा सीधे प्रेरणा (Prerna) के पास जाती है और उससे खुलकर बात करने को कहती है। अनुपमा उसे समझाती है कि अगर वह अपने दिल की बात मन में ही दबाकर रखेगी, तो इससे अंश और उसके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। लेकिन प्रेरणा शांत होने के बजाय और ज्यादा बेचैन हो जाती है। इस मौके का फायदा उठाकर पारितोष (Toshu) और पाखी प्रेरणा के मन में और जहर घोल देते हैं।

वे प्रेरणा से कहते हैं कि अंश ने अनुपमा के लोन के लिए गारंटी ली है और आने वाले समय में अनुपमा EMI नहीं चुका पाएगी, जिससे सबका जीवन बर्बाद हो सकता है। पाखी यहाँ तक कह देती है कि अनुपमा प्रेरणा के सारे सपने तोड़ देगी।

आरवी की एंट्री और सावी की तस्वीर, कहानी में आएगा नया तूफान

Anupama Written Update
Anupama Promo ( Source: Social Media)

एक तरफ जहां घर के अंदर गलतफहमियों का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कैफे में कुछ अजीब चीजें देखने को मिलती हैं। बंकू आकर अनुपमा को बताता है कि उसने गोवा में आरवी (RV) को देखा है, जिससे अनुपमा हैरान रह जाती है। थोड़ी ही देर बाद, आरवी खुद अनुपमा के कैफे में पहुंच जाता है। वहां सावी की तस्वीर को देखकर आरवी का इमोशनल होना और उसका अजीब बर्ताव यह इशारा करता है कि उसकी कहानी में कोई बहुत बड़ा राज छिपा है। आरवी का यह इंट्रेस्ट और बदला लेने की बातें आने वाले दिनों में अनुपमा की जिंदगी में एक बहुत बड़ा भूचाल लाने वाली हैं।

Read More: Bigg Boss 20: Gullu को बार-बार Captaincy का मौका मिलने पर भड़के Scout और Yung DSA…

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।