Bigg Boss 20 Eviction: Manoj Tiwari की बेटी Rhiti Tiwari का सफर हुआ खत्म, एक झटके में छिन गईं दोनों लाइफलाइन

Summary :

Bigg Boss 20 में मनोज तिवारी की बेटी ऋिति तिवारी को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। मिड-वीक एविक्शन के दौरान एक स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। जानिए कैसे कैप्टेंसी दावेदारों के एक फैसले ने पलट दिया खेल और क्या रहा पूरा मामला।

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का खेल इन दिनों हर पल एक नया और हैरान करने वाला मोड़ ले रहा है। शो में कब बाजी पलट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। अब जो खबर सामने आई है, उसने फैंस के होश उड़ा दिए है। शो में एक ऐसा ड्रामा देखने को मिला है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

मनोज तिवारी की बेटी ऋिति तिवारी (Rhiti Tiwari), जो शो में काफी चर्चा में थीं, उन्हें अचानक बीच हफ्ते यानी मिड-वीक एविक्शन (Mid-week eviction) में घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह सब कैसे हुआ जिससे बिग बॉस ने गेम में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ ला दिया।।

कैप्टेंसी दावेदारों की एक चाल और छिन गई ऋिति की जिंदगी

घर के अंदर का माहौल तो वैसे ही हमेशा गर्म रहता है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही सीरियस हो गया। हुआ यह कि बिग बॉस ने घर के मौजूदा कैप्टेंसी के दावेदार- माहि, युंग और उदिति- को एक बहुत ही खास और पावरफुल अधिकार दिया। इन तीनों को यह खुली छूट मिली कि वे किसी भी एक कंटेस्टेंट से उसका ‘जीवनदान‘ (यानी उसकी लाइफलाइन) छीन सकते हैं।

अब चूंकि खेल में हर कोई आगे बढ़ना चाहता है, ऐसे में इन तीनों ने मिलकर तगड़ा दांव खेला और अपना निशाना बनाया ऋिति तिवारी को। जैसे ही उन्होंने ऋिति का नाम लिया, खेल पूरी तरह पलट गया।

दोनों जीवनदान एक झटके में खत्म, हाथ लगी सिर्फ मायूसियां

ऋिति तिवारी के पास खेल में बने रहने के लिए जो सुरक्षा कवच यानी जीवनदान थे, वे एक-एक करके छिन गए। कैप्टेंसी दावेदारों के इस फैसले ने ऋिति की मुश्किलें इतनी बढ़ा दीं कि उनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा। नियम के मुताबिक, जैसे ही उनके दोनों जीवनदान खत्म हुए, उनका बिग बॉस के घर का सफर भी वहीं समाप्त हो गया।

सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर हंगामा मचा हुआ है। फैंस लगातार अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। कोई इसे गेम का हिस्सा बता रहा है तो कोई इसे बहुत अनफेयर मान रहा है। लेकिन सच यही है कि अब ऋिति इस रेस से बाहर हो चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, फैंस के रिएक्शन हुए वायरल

Manoj Tiwari daughter in Bigg Boss
Manoj Tiwari daughter in Bigg Boss ( Source: Social Media)

जैसे ही यह खबर बाहर आई कि मनोज तिवारी की लाडली ऋिति तिवारी घर से बेघर हो चुकी हैं, इंटरनेट पर कमेंट्स आने लगे । ट्विटर (X) से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह बस इसी बात की चर्चा है। कुछ लोग इस मिड-वीक एविक्शन को गेम का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मान रहे हैं, तो वहीं ऋिति के फैंस इस फैसले से काफी खफा नजर आ रहे हैं।

अब देखना ये है कि ऋिति के जाने के बाद घर का गेम किस तरफ मुड़ता है और बाकी वाले इस बड़े झटके के बाद क्या नया खेल खेलते हैं।

Read More: Seher Hone ko Hai 1 October 2026 Spoiler Alert: क्या Seher का शक ले आएगा Mahid और..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।