टीवी का धमाकेदार शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है। शो के अंदर एक के बाद एक ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिससे शांति निकेतन में रहने वाले वीरानी परिवार की नींदें उड़ी हुई हैं। तृप्ति ने जिस चाल को छुपाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, अब वही राज सबके सामने बाहर आने वाला है।
अंजान बनकर अपनी चाल चलने वाली तृप्ति अब खुद के बुने जाल में फंसती नजर आ रही है, तो चलिए जानते है आगे की पूरी कहानी।
पेन ड्राइव बनी जी का जंजाल, झाड़ू वाले ने उड़ाए तृप्ति के होश

पूरे ड्रामे की शुरुआत तब हुई जब समाइरा चुपके से तुलसी के कमरे में तृप्ति का गिफ़्ट रखने गई। वहां सिड भी पहुंच गया और दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई। इसी हड़बड़ी में वो पेन ड्राइव गलती से नीचे फर्श पर गिर गई। समाइरा ने तो इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ जब घर का सफाईकर्मी कमरे में पोछा-झाड़ू करने आया।
उसने बिना देखे उस कीमती पेन ड्राइव को कचरे के डिब्बे में डाल दिया। तृप्ति जब अपनी चोरी छुपाने के लिए कमरे में उस पेन ड्राइव को ढूंढने पहुंची, तो उसके हाथ खाली रहे। उसे समझ ही नहीं आया कि आखिर वो पेन ड्राइव शांति निकेतन के किस कोने में गायब हो गई।
नन्दिनी के हाथ लगा सबूत, पुलिस ने बरामद की शंकर की लाश

कहानी में मोड़ तब आया जब महाराज को कचरे की बाल्टी साफ करते वक्त वो पेन ड्राइव मिल गई। समझदारी दिखाते हुए महाराज उसे तुरंत वीरानी परिवार की औरतों के पास ले आए। हालांकि सबने उसे पहचानने से इनकार कर दिया, लेकिन नन्दिनी को लगा कि शायद इसमें गौतम या करण के बिजनेस का कोई जरूरी डेटा हो सकता है। उसने वो पेन ड्राइव अपने पास जांचने के लिए रख ली।
दूर खड़ी तृप्ति यह सब देखकर पसीने से तर-बतर हो गई, क्योंकि अगर वो पेन ड्राइव लैपटॉप में लगी तो उसकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। रही-सही कसर तब पूरी हो गई जब पुलिस शांति निकेतन पहुंची और खबर दी कि उन्हें शंकर की लाश मिल गई है। शंकर के मर्डर और बॉडी को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेजे जाने की खबर से तृप्ति के पैर तले जमीन खिसक गई है।
करण के उड़े होश,जानिए आने वाले एपिसोड का सच

शो के नए प्रोमो में साफ दिखाई दे रहा है कि आने वाला एपिसोड और भी भयानक मोड़ लेने वाला है। समाइरा वो पेन ड्राइव ले जाकर सिड को देती है और कहती है कि इसे तुरंत करण और तुलसी को सौंप दे।
जैसे ही करण अपने लैपटॉप पर पेन ड्राइव खोलकर देखता है, उसके चेहरे की रंगत उड़ जाती है। उसमें कुछ ऐसा लिखा और दिखाया गया है, जिसे देखकर करण सन्न रह जाता है। अब यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या करण सबके सामने तृप्ति का पर्दाफाश करेगा या तृप्ति कोई नई गंदी चाल चलकर फिर से बच निकलेगी?
Read More: Anupama 14th September 2026 Spoiler Alert: Rahi ने गुस्से में बंद की डांस एकेडमी, क्या..


Download Android App
Download iOS App




