Anil Ambani Net Worth: अरबपति से बने दिवालिया और अब फ्रॉड, जानें कितनी है अनिल अंबानी की नेटवर्थ

Summary :

Anil Ambani Net Worth: एक समय भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल रहे अनिल अंबानी के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार, 24 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह रेड यस बैंक लोन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है। ED Raid On Reliance Group: मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में ईडी की छापेमारी ईडी ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी लगभग 50 कंपनियों और 35 से अधिक ठिकानों पर…

Anil Ambani Net Worth: एक समय भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल रहे अनिल अंबानी के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार, 24 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह रेड यस बैंक लोन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है।

ED Raid On Reliance Group: मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में ईडी की छापेमारी

ईडी ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी लगभग 50 कंपनियों और 35 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सुबह से जारी है। यह छापेमारी CBI की दो FIR और सेबी, नेशनल हाउसिंग बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) जैसी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई है। ईडी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यस बैंक ने 2017 से 2019 के बीच करीब 3,000 करोड़ रुपये के लोन अंबानी ग्रुप की शेल कंपनियों और अन्य सहायक कंपनियों को दिए थे। आरोप है कि इन लोन को आगे दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग की गई।

Anil Ambani Net Worth
Anil Ambani Net Worth

ED Raid Anil Ambani: SBI ने घोषित किया फ्रॉड

एक समय देश के कॉर्पोरेट जगत के चमकते सितारे रहे अनिल अंबानी की कई कंपनियां अब या तो दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं या बिक चुकी हैं। हाल ही में एसबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी को ‘फ्रॉड’ घोषित कर दिया था। इससे उनकी व्यावसायिक साख को और झटका लगा है।

कभी मुकेश अंबानी से भी थे अमीर

अनिल अंबानी का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। जब 2005 में मुकेश और अनिल अंबानी के बीच रिलायंस समूह का बंटवारा हुआ, तो अनिल को रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस एनर्जी और रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज जैसी बड़ी कंपनियां मिलीं। 2008 में रिलायंस पावर की सफल लिस्टिंग के बाद अनिल अंबानी की नेट वर्थ में जबरदस्त उछाल आया और वे \$42 अरब (करीब ₹3.5 लाख करोड़) की संपत्ति के साथ दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उस वक्त उन्होंने अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया था।

Anil Ambani Net Worth
Anil Ambani Net Worth

कहां हुई चूक?

अनिल अंबानी की गिरावट का सबसे बड़ा कारण बना गलत निवेश निर्णय, खासकर टेलीकॉम सेक्टर में। रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) को भारी नुकसान झेलना पड़ा। इसके अलावा, उनके ग्रुप ने बड़े पैमाने पर कर्ज लिया, जो समय के साथ बढ़ता गया। फरवरी 2020 में अनिल अंबानी ने लंदन की एक अदालत में खुद को दिवालिया घोषित करते हुए कहा था कि उनकी ‘जीरो नेटवर्थ’ हो गई है।

Anil Ambani Net Worth: अब कितनी है अनिल अंबानी की नेट वर्थ?

कभी शिखर पर रहे अनिल अंबानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। 2019 में फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति \$1.7 बिलियन थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 मार्च 2025 तक उनकी अनुमानित नेट वर्थ केवल \$530 मिलियन (करीब ₹4,400 करोड़) रह गई है। वहीं, मुकेश अंबानी आज भी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग ₹9.10 लाख करोड़ आंकी गई है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर की हालिया मुनाफे से अनुमान लगाया जा रहा है कि अनिल अंबानी वापसी की दिशा में कुछ प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भारत माता की जय के नारे से गूंजा लंदन, PM Modi के स्वागत में उमड़े लोग, जानें FTA के फायदे

Neha Singh