विंटर Brides के लिए Best हैं ये 4 Full Sleeves Blouse Designs, लहंगे और साड़ी के साथ लुक को देंगे रॉयल टच

Summary :

यह आर्टिकल सर्दियों की शादियों के लिए फुल स्लीव्स (पूरी बांह वाले) ब्राइडल ब्लाउज के डिज़ाइनों के बारे में है, जो दुल्हन को ठंड से बचाने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं। इस तरह के ब्लाउज पहनने से लहंगे या साड़ी में एक शाही, क्लासिक और बेहद खूबसूरत अंदाज़ आता है। लेख में ऐसे ही 4 नए और ट्रेंडी डिज़ाइनों के बारे में बताया गया है।

सर्दियों के मौसम के साथ शादियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस सीजन में हर दुल्हन अपने बड़े दिन पर सबसे अलग और ग्रेसफुल दिखना चाहती है। लेकिन, विंटर वेडिंग्स में स्टाइल के साथ-साथ ठंड से बचना भी एक बड़ा टास्क होता है। ऐसे में फुल स्लीव्स ब्राइडल ब्लाउज दुल्हनों के लिए सबसे बेस्ट और ट्रेंडिंग चॉइस हैं। ये ब्लाउज न सिर्फ ब्राइड को ठंड से बचाते हैं, बल्कि आपके लहंगे या साड़ी को एक बेहद रॉयल, विंटेज और एलीगेंट लुक भी देते हैं। आइए देखते हैं इस विंटर सीजन के 4 सबसे बेहतरीन और ट्रेंडी फुल स्लीव्स ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन्स।

विंटर वेडिंग्स के 4 सबसे ट्रेंडी फुल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन

1. हैवी एम्बेलिश्ड एंड शियर फुल स्लीव्स

Bridal Blouse Design
Bridal Blouse Design (Source: Google)

अगर आप अपनी शादी के लिए पेस्टल या गोल्डन कलर का लहंगा चुन रही हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस ब्लाउज में डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है, जो आपको मॉडर्न और ग्रेसफुल लुक देती है। इसकी स्लीव्स पर शियर फैब्रिक के साथ बारीक गोल्डन थ्रेडवर्क, बीड्स और ग्लिटर वर्क है। सर्दियों की शादी के लिए यह ब्लाउज काफी सही है। इसके साथ आप हैवी चोकर नेकपीस पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

2. वाइब्रेंट रेड विद मिरर एंड गोटा-पत्ती वर्क

Bridal Blouse Design
Bridal Blouse Design (Source: Google)

शादी का नाम आते ही रेड कलर सबसे पहले जेहन में आता है। सर्दियों की शादियों में रेड कलर की रौनक ही कुछ और होती है। इस रेड ब्लाउज में ब्रॉड स्वीटहार्ट नेकलाइन है, इस पर छोटे-छोटे बीड्स की बॉर्डर से सजाया गया है। इसकी स्लीव्स पर मिरर और गोटा-पत्ती वर्क है, ये विंटर वेडिंग्स में एकदम ट्रेडिशनल और फेस्टिव वाइब देते रहे हैं। वेलवेट फैब्रिक पर बना यह ब्लाउज आपको ठंड से भी बचाएगा और आपका लुक भी सबसे यूनिक रखेगा।

3. एंटीक जरी एंड लटकन बॉर्डर ब्लाउज

Bridal Blouse Design
Bridal Blouse Design (Source: Google)

जो दुल्हनें अपनी शादी में एक क्लासिक, रॉयल और विंटेज लुक चाहती हैं, उनके लिए यह डिजाइन सबसे बेस्ट है। इस ब्लाउज में स्कवेयर नेकलाइन है, जो इसका लुक काफी रॉयल बना रहे हैं। ब्लाउज और इसकी स्लीव्स पर एंटीक जरी, जरदोजी और कुंदन का हैवी वर्क है। यह ब्लाउज हैवी बनारसी या सिल्क के लहंगों के साथ लाजवाब दिखेगा।

4. क्लोज्ड-नेक विद हैवी एम्ब्रॉएडर्ड कफ्स

Bridal Blouse Design
Bridal Blouse Design (Source: Google)

सर्दियों में अगर आप कड़ाके की ठंड से बचना चाहती हैं और साथ ही सबसे एलिगेंट भी दिखना चाहती हैं, तो क्लोज्ड नेक ब्लाउज का चुनें। ये वाला मजेंटा सिल्क ब्लाउज बंद गले के साथ आता है, जो सर्दियों के लिहाज से बहुत ही कंफर्टेबल और रॉयल हैं। पूरा ब्लाउज बिल्कुल प्लेन और सोबर रखा गया है, बस इसकी स्लीव्स के कफ्स पर हैवी एंब्रॉएडरी की गई है। ये ब्लाउज आपको बिल्कुल क्लासी और रॉयल लुक देगा।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।