18 या 19 नवंबर, कब है अक्षय नवमी? श्रीहरि की कृपा पाने के लिए नोट करें आंवला वृक्ष पूजन की सही विधि

Summary :

हिंदू धर्म में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी या आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने और उसके नीचे बैठकर भोजन करने से घर में खुशहाली आती है तथा भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साल 2026 में अक्षय नवमी बुधवार, 18 नवंबर को मनाई जाएगी।

हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली नवमी तिथि को अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है, जिसे ‘आंवला नवमी’ भी कहते हैं। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने और परिवार के साथ पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाने की परंपरा है। माना जाता है कि इससे घर में खुशहाली आती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। आइए, इस साल अक्षय नवमी कब है, पूजा के लिए शुभ समय और विधि क्या है।

अक्षय नवमी 2026 कब है?

Akshay Navami 2026
Akshay Navami 2026 (AI Generated Image)

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6:04 बजे शुरू होगी और 19 नवंबर को सुबह 7:05 बजे खत्म होगी। उदया तिथि के नियम के अनुसार, अक्षय नवमी का त्योहार बुधवार, 18 नवंबर को मनाया जाएगा।

अक्षय नवमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

अक्षय नवमी के दिन सुबह से दोपहर से पहले (पूर्वाह्न) का समय भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 18 नवंबर को सुबह 6:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक पूजा करने का शुभ समय है। इस दौरान भक्त पूरे नियम से पूजा कर सकते हैं। इसके अलावा, इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को खाना, कपड़े और जरूरी सामान दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

अक्षय नवमी पूजा विधि

Akshay Navami 2026
Akshay Navami 2026 Puja (AI Generated Image)
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • मन में आंवले के पेड़ की पूजा करने का संकल्प लें।
  • घर के आसपास या किसी मंदिर में लगे आंवले के पेड़ के पास जाएं।
  • पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं।
  • सबसे पहले पेड़ की जड़ में थोड़ा दूध और पानी चढ़ाएं।
  • इसके बाद पेड़ पर रोली, हल्दी, कुमकुम, अक्षत और चंदन चढ़ाएं।
  • हल्दी और कुमकुम से पेड़ के तने पर 8 या 108 बार तिलक लगाएं।
  • पेड़ पर पीला कपड़ा या कच्चा सूत लपेटते हुए 7, 8 या 108 बार परिक्रमा लगाएं।
  • पेड़ के सामने घी का दीया और धूपबत्ती जलाएं।
  • अक्षय नवमी व्रत की कथा का पाठ करें, इसके बाद आरती करें।
  • पूजा के बाद आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करें और ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े दान करें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।