Motorola ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और अब नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च करने की तैयारी भी पूरी कर ली है। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर FLIPKART में जारी कर दिया है। Motorola Edge 70 Neo स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही पहली झलक देखने को मिली है और माना जा रहा है कि यह आकर्षक डिजाइन, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। अगर आप भी स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो जानते है कि Motorola Edge 70 Neo कब लॉन्च होगा और इसमें क्या फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Motorola Edge 70 Neo Specifications
- Display: स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।
- Battery: Motorola Edge 70 Neo में 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
- Chipset: स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 का पावरफुल प्रोसेसर दिया जाएगा
- Camera: स्मार्टफोन में 50MP का Sony LYTIA का मेन कैमरा दिया जाएगा और फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलने की संभावना है।
- Storage: स्मार्टफोन में दो स्टोरेज के विकल्प दिए जा सकते है पहला 6GB रैम और 128GB स्टोरेज, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है।
Motorola Edge 70 Neo की कितनी होगी कीमत
Motorola Edge 70 Neo की अभी संभावित जानकारी सामने आई है और माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन लगभग 35 हजार रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है लेकिन अभी कीमत को लेकर कंपनी ने आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। अलग-अलग वेरिएंट की कीमत भी अलग रहेगी, लॉन्च के बाद ही सभी जानकारी सामने आएगी।
Motorola Edge 70 Neo कब होगा लॉन्च?
Motorola ने Flipkart में इस स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है और माना जा रहा है कि यह नवंबर महीने में लॉन्च हो सकता है लेकिन अभी कंपनी ने तारीख की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। Flipkart के जरिए ही इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




