लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में नैनीताल कॉलेज के टीचर को बेहरहमी से पीटा, सबके सामने मंगवाई माफ़ी

Summary :

इस छेड़छाड़ की खबर सबसे पहले लड़की ने अपने साथ पढ़ रहे दोस्तों को दी, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। इस सभी के बाद अध्यापक ने लड़की से माफ़ी मांगी।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक कॉलेज की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर कॉलेज के छात्रों ने अध्यापक को भगा-भगाकर पीटते हैं। इस छेड़छाड़ की खबर सबसे पहले लड़की ने अपने साथ पढ़ रहे दोस्तों को दी, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। इस सभी के बाद अध्यापक ने लड़की से माफ़ी मांगी।

लड़की को गलत तरीके से छुआ

लड़की ने बताया कि वह 3 नवंबर को अपने पीजी जा रही थी तभी अचानक से अध्यापक ने उसकी कमर पर गलत तरीके से छुआ जिसके बाद वह काफी गुस्सा हो गई। उसने दिवाली की वजह से कुछ नहीं कहा लेकिन कुछ समय बाद उसने कॉलेज की पॉश कमेटी में इस बात की शिकायत की।

सोमवार जब वह अपने कॉलेज गई तब लड़की ने इस बात का ज़िक्र अपने साथ पढ़ रहे दोस्तों के साथ किया। इस बात को सुनकर लड़की के दोस्त गुस्से में आकर अध्यापक को भगा-भगाकर पीटने लगे।

लड़की ने पुलिस से कारवाई करने की मांग की

इस मारपीट के बाद पुलिस मौके पर कॉलेज में पहुंची और अध्यापक को मारपीट से बचाकर थाने ले जाने लगी। वहीं पीड़िता लड़की भी इस मामले को देखकर अपनी शिकायत थाने लेकर चली गई। लड़की ने लिखित तौर पर अध्यापक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लड़की ने पुलिस को बताया कि अध्यापक ने उसके साथ अभद्रता की हैं।

अध्यापक ने माफ़ी मांगी

इस मामले में अध्यापक ने लिखित रूप में माफी मांग ली और अपने ऊपर लगे ‘अभद्रता’ के आरोपों को केवल एक गलतफहमी बताई है। अध्यापक के माफी मांगने के बाद लड़की ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

हल्द्वानी के थानाध्यक्ष (SHO) विजय मेहता के अनुसार ,लड़की की तरफ से अब कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एन.एस. बनकोटी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में पूरी तरीके से विभागीय जांच करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें – ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 25 घायल

Team Desk