उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार तड़के सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की एक यात्रियों से भरी बस ऋषिकेश-बदरीनाथ,राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के पास अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
दरअसल वह मौजूद लोगों के मुताबिक, ये बस हरिद्वार से जोशीमठ की ओर जा रही थी और हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर जा कर लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आखिर क्या है पूरा मामला
पुलिस अधिकारी मुनिकीरेती प्रदीप चौहान के मुताबिक,यह घटना गूलर के नजदीक बस रेलिंग तोड़ने से हुई,जहां बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस 32 सीटर थी,लेकिन उसमे 30 यात्री सवार थे। जिनमे से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई,बाकी सभी गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां बाद में इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि सभी मृतकों की पहचान की जा रही है,वही सभी घायलों की पहचान हो चुकी है।
घायलों के नाम की सूची
1. झारखंड छैलापाता के दुमका जिले के रहने वाले 22 साल के उस्मान अंसारी।
2.बिहार ,पटना के ट्रकुल अपार्टमेंट के रहने वाले 24 साल के उपेंद्र कुमार।
3.उधमसिंहनगर के जसपुर के रहने वाले 28 साल के राजेन्द्र सिंह।
4.ऊधमसिंघनगर के खटीमा,निवासी बुढ़ाकेशी के 23 साल के सुभाष।
5.झारखंड के ग्राम सिलीबुना, थाना के रानीचौल,जिले के दुमका के रहने वाले 34 साल केअर्जुन सौरण पुत्र प्रधान सौरन।
6.झारखंड के ढोडिया, जिले दुमका के रहने वाले 50 साल के बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू।
7.असम गुहाटी के रहने वाले 3 साल के आयरा पुत्री नूर जहां ।
8. असम गुहाटी के रहने वाले 26 साल के नूर जहां पत्नी विशाल ।
9. झारखंड के ग्राम उपर मजियारा,जिले के दुमका के 32 साल के राजकुमार पुत्र काली चरण।
10. दिल्ली शाहदरा,के डीडीए क्वार्टरका के 21 साल के जतिन पुत्र जितपाल।
11. रुद्रप्रयाग के धौलतीर के रहने वाले 32 साल के पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी।
12.बिहार के जहानाबाद के थाना घोषी के रहने वाले 38 साल के संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद।
13.चमोली के हैरन के कर्णप्रयाग के रहने वाले 58 साल के वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
हादसे की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बचाव दल भी मौके पर भेजे गए। टिहरी की जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है


Download Android App
Download iOS App




