Akshaya Tritiya Birth Significance: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया की तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन दान करने से कभी न खत्म होने वाले पुण्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, माना जाता है कि इस दिन पैदा होने वाले बच्चे बहुत किस्मत वाले होते हैं। ज्योतिष और पुरानी मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जन्मे बच्चों का जीवन सुख, शांति और कामयाबी से भरा रहता है।
Child Born on Akshaya Tritiya: बेटियां होती हैं लक्ष्मी का स्वरूप
इस दिन जन्म लेने वाली बेटियां साक्षात देवी लक्ष्मी का रूप होती हैं। मान्याओं के अनुसार, उनके आने से परिवार की गरीबी दूर होती है और पैसों की तंगी खत्म हो जाती है। ऐसी बेटियां न केवल अपने माता-पिता के लिए, बल्कि शादी के बाद अपने ससुराल के लिए भी बहुत भाग्यशाली साबित होती हैं।
Akshaya Tritiya 2026: बेटों में होता है परशुराम जैसा तेज
Akshaya Tritiya Birth Significance: क्यों भाग्यवान होते हैं अक्षय तृतीया पर जन्में बच्चे?

1. धन और समृद्धि की कृपा
अक्षय तृतीया का दिन लक्ष्मी जी और कुबेर देव को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन जन्मे बच्चों के पास कभी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती। ये बच्चे अपनी मेहनत से खूब धन कमाते हैं और उनका जीवन ऐशो-आराम से बीतता है।
2. ग्रहों का शुभ प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि, इस दिन सूरज और चांद दोनों अपनी सबसे अच्छी स्थिति में होते हैं। यही वजह है कि इस दिन पैदा होने वाले बच्चों का मन शांत रहता है और वे ऊर्जा से भरे होते हैं। ऐसे बच्चों में दूसरों का नेतृत्व करने के अच्छे गुण भी होते हैं।
3. लंबी उम्र और सफलता
अक्षय का मतलब होता है जिसका कभी अंत न हो। इसलिए इस दिन पैदा होने वाले बच्चों को लंबी उम्र और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है। वे जो भी काम शुरू करते हैं, उसमें उन्हें लगातार सफलता मिलती है और उनकी परेशानियां अपने आप दूर होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें-Akshaya Tritiya 2026: किस्मत चमकाने वाली है इस बार की अक्षय तृतीया! सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये काम


Download Android App
Download iOS App




