Akshaya Tritiya 2026: किस्मत चमकाने वाली है इस बार की अक्षय तृतीया! सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये काम

Summary :

Akshaya Tritiya Remedies for Wealth: हिंदू धर्म में वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि बहुत खास होती है। इसे ही अक्षय तृतीया कहते हैं। इस साल यह त्योहार रविवार, 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और सोने-चांदी के गहने खरीदना शुभ मानते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कभी खत्म नहीं होता। यह दिन सिर्फ खरीदारी तक ही सीमित नहीं है। अपनी सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और अच्छे काम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं इस…

Akshaya Tritiya Remedies for Wealth: हिंदू धर्म में वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि बहुत खास होती है। इसे ही अक्षय तृतीया कहते हैं। इस साल यह त्योहार रविवार, 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और सोने-चांदी के गहने खरीदना शुभ मानते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कभी खत्म नहीं होता।
यह दिन सिर्फ खरीदारी तक ही सीमित नहीं है। अपनी सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और अच्छे काम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं इस खास दिन क्या करना चाहिए।

Akshaya Tritiya Shubh Muhurat: अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya Shubh Muhurat
Akshaya Tritiya Shubh Muhurat (Source: Social Media)
  • पूजा का सबसे अच्छा समय: सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 तक।
  • तिथि शुरू: 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से।
  • तिथि समाप्त: 20 अप्रैल को सुबह 07:27 बजे तक।

Akshaya Tritiya Remedies for Wealth: अक्षय तृतीया पर क्या करें?

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और संभव हो तो पानी में थोड़ा गंगाजल मिला लें।
  • घर की अच्छी तरह सफाई करें और उसे सजाएं।
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करें। इस दिन व्रत रखना भी अच्छा माना जाता है।
  • पूजा में भगवान को सत्तू, ककड़ी, चने की दाल और फल चढ़ाएं।
  • इस दिन दान करना खरीदारी से भी ज्यादा फलदायी माना जाता है। गरीबों को खाना, पानी, कपड़े या पैसे की मदद जरूर करें।
  • इस दिन सोना, चांदी या जमीन खरीदना बहुत शुभ होता है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें घर में बढ़ती रहती हैं।
  • अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद सकते, तो सूखा धनिया (बीज) जरूर खरीदें, इसे भी बहुत शुभ माना जाता है।
  • आप पीतल या कांसे के बर्तन, गाड़ी, घर का फर्नीचर, नए कपड़े या इलेक्ट्रॉनिक्स भी खरीद सकते हैं। इन चीजों को घर लाने से खुशहाली आती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।