Akshaya Tritiya 2026: सिर्फ सोना खरीदना ही नहीं, इन 5 सस्ती चीजों से भी बरसेगी लक्ष्मी, जानें खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त

Summary :

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि बहुत खास होती है। इसे ही अक्षय तृतीया कहते हैं। इस साल यह त्योहार रविवार, 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और सोने-चांदी के गहने खरीदना शुभ मानते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कभी खत्म नहीं होता। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की अराधना की जाती है। इस खास अवसर पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन आज के समय में सोना बहुत महंगा है, जिसे हर कोई नहीं खरीद…

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि बहुत खास होती है। इसे ही अक्षय तृतीया कहते हैं। इस साल यह त्योहार रविवार, 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और सोने-चांदी के गहने खरीदना शुभ मानते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कभी खत्म नहीं होता।

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की अराधना की जाती है। इस खास अवसर पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन आज के समय में सोना बहुत महंगा है, जिसे हर कोई नहीं खरीद सकता। ऐसे में आप कुछ सस्ती चीजें भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त क्या हैं और आप कौन सी चीजें खरीद सकते हैं।

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurat: अक्षय तृतीया खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurat
Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurat (Source:Social Media)

19 अप्रैल को सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर अगले दिन (20 अप्रैल) सुबह 05:51 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दिन के हिसाब से कुछ अन्य शुभ समय इस प्रकार हैं-

  • सुबह का समय: 10:49 AM से 12:20 PM तक।
  • दोपहर का समय: 01:58 PM से 03:35 PM तक।
  • शाम और रात का समय: 06:49 PM से रात 10:57 PM तक।
अगर आप 20 अप्रैल को खरीदारी करना चाहते हैं, तो सुबह 05:51 AM से 07:27 AM के बीच का समय भी बहुत शुभ है।

Akshaya Tritiya 2026: क्या-क्या खरीदें?

अगर आप सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आप अक्षय तृतीया पर ये चीजें भी घर ला सकते हैं।

  • साबुत धनिया
  • तांबे के बर्तन
  • लाल कपड़ा
  • चावल
  • या मिट्टी का घड़ा
  • दीये
  • गमले
  • मिट्टी की छोटी मूर्तियां

Akshay Tritiya 2026 Soil Purchasing: मिट्टी की चीजें खरीदना क्यों है शुभ?

ज्योतिष जानकारों के अनुसार, मिट्टी का संबंध मंगल ग्रह से होता है, जो हमें साहस और तरक्की दिलाता है। अक्षय तृतीया पर मिट्टी की चीजें खरीदने से आर्थिक तंगी दूर होती है और कर्ज से राहत मिल सकती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मिट्टी का नया घड़ा खरीदकर उसमें साफ पानी या गंगाजल भरकर घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यही वजह है कि इस दिन गहनों की दुकानों के साथ-साथ कुम्हारों की दुकानों पर भी काफी भीड़ रहती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।