ईरान-US की बातचीत से पहले इस्लामाबाद छावनी में बदला, C-130 विमान, भारी सुरक्षाबल तैनात, Emergency सेवा अलर्ट

Summary :

Islamabad On High Alert: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौते के बाद आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मह्तवपूर्ण बैठक होने वाली है और इस बैठक से पहले और जेडी वेंस के दौरे से पाकिस्तान में हाई अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही दो दिनों का अवकाश भी घोषित कर दिया है। हाई प्रोफाइल मीटिंग से पहले भारी सुरक्षा बल, शहर को रेड जोन, फाइटर जेट, C-130 विमान के साथ ही Emergency सेवा को भी अलर्ट कर दिया है। Islamabad On High Alert: लॉकडाउन जैसी हालात लागू एक जरूरी बैठक से पहले ही पाकिस्तान में डर का माहौल बना…

Islamabad On High Alert: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौते के बाद आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मह्तवपूर्ण बैठक होने वाली है और इस बैठक से पहले और जेडी वेंस के दौरे से पाकिस्तान में हाई अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही दो दिनों का अवकाश भी घोषित कर दिया है। हाई प्रोफाइल मीटिंग से पहले भारी सुरक्षा बल, शहर को रेड जोन, फाइटर जेट, C-130 विमान के साथ ही Emergency सेवा को भी अलर्ट कर दिया है।

Islamabad On High Alert: लॉकडाउन जैसी हालात लागू

Islamabad On High Alert
Islamabad On High Alert (Source: Social Media)

एक जरूरी बैठक से पहले ही पाकिस्तान में डर का माहौल बना हुआ है जिसके चलते पूरे देश में लॉकडाउन जैसी हालात लागू कर दी गई है और भारी सुरक्षा बढ़ा दी है। कई मेन सड़कों को सील कर दिया गया है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है साथ ही सिर्फ सीमित लोगों की आवाजाही की अनुमति दी गई है औऱ कई चौकियां बनाई गई है। जल्द ही अमेरिकी और ईरानी दल के सदस्यों के पहुंचने की उम्मीद है और इससे पहले इस्लामाबाद को छावनी में बदल दिया गया है।

अचूक सुरक्षा का वादा

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने US की कार्यवाहक राजदूत नैटली के साथ बैठक में आश्वासन दिया कि आने वाले विदेशी महमानों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं और अचूक सुरक्षा का वादा किया गया है। बता दें कि बैठक से पहले ही आसमान में भी सख्त पहरा दिया गया है। IL-78 रिफ्यूलिंग टैंकर्स, C-130 विमान और ईरान के बंदर अब्बास पर पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को भी उड़ान भरते हुए देखा गया है। जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा कवच बना रखा है।

Islamabad On High Alert: इस्लामाबाद में बातचीत शुरू होगी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान ने इस्लामाबाद में बातचीत शुरू होने से पहले ही नाजुक युद्धविराम को और अधिक खतरे में डाल दिया है। PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा ने लेबनान पर जारी भीषण हमलों को लेकर इजरायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए मानवता का अभीशाप बताते हुए कैंसर बता दिया लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करता है। इजरायल की लताड़ के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने पोस्ट डिलिट कर दिया है।

ALSO READ: PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा ने बताया इजरायल को कैंसर, नेतन्याहू की धमकी के बाद झुका पाकिस्तान, डिलीट किया पोस्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।