Akshaya Tritiya Shopping Mistakes to Avoid: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया की तिथि का खास महत्व है। लोग इस दिन सोना, चांदी या नया घर-जमीन खरीदना अच्छा मानते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन शुरू किया गया काम हमेशा अच्छा फल देता है। लेकिन खुशहाली के इस त्योहार पर कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए ताकि कोई नकारात्मक असर न पड़े।
इस साल कब है अक्षय तृतीया?
साल 2026 में अक्षय तृतीया की तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:50 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल की सुबह 07:28 बजे तक रहेगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र और कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इस दिन को और भी खास बनाते हैं। इसीलिए लोग इस समय नई शुरुआत या खरीदारी करना पसंद करते हैं।
Akshaya Tritiya Shopping Mistakes to Avoid: अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये वस्तुएं
- इस दिन चाकू, कैंची या कोई भी नुकीली चीज न खरीदें। माना जाता है कि ऐसी चीजों से घर में झगड़े या तनाव बढ़ सकता है।
- इस दिन सोच-समझकर पैसा खर्च करें और किसी को उधार देने से बचें। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही फैसले लें ताकि भविष्य में पैसों की तंगी न हो।
- अक्षय तृतीया पर काले कपड़े या काले रंग की कोई भी वस्तु खरीदने से बचना चाहिए। काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जो इस शुभ दिन की सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकता है।
- अक्षय तृतीया पर कीमती धातुएं खरीदना शुभ है, लेकिन एल्युमीनियम, स्टील और प्लास्टिक की चीजें घर लाना सही नहीं माना जाता। यह दिन बरकत का प्रतीक है, इसलिए बहुत हल्की या कम कीमत वाली बेकार चीजें न खरीदें। अगर बजट कम है, तो आप मिट्टी के दीये या साबुत धनिया जैसी शुभ चीजें खरीद सकते हैं।
Akshaya Tritiya 2026: क्या-क्या खरीद सकते हैं?
अगर आप सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आप अक्षय तृतीया पर ये चीजें भी घर ला सकते हैं।
- साबुत धनिया
- तांबे के बर्तन
- लाल कपड़ा
- चावल
- मिट्टी का घड़ा
- दीये
- गमले
- मिट्टी की छोटी मूर्तियां
यह भी पढ़ें-Akshaya Tritiya 2026: किस्मत चमकाने वाली है इस बार की अक्षय तृतीया! सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये काम
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




