अक्षय नवमी पर आंवले का पौधा लगाना क्यों है खास? जानें इसके वैज्ञानिक फायदे और धार्मिक महत्व

Summary :

Amla Ka Paudha Lagane Ke Fayde: हिन्दू धर्म में अक्षय नवमी तिथि को बेहद शुभ तिथि माना गया है, इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल अक्षय नवमी 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है। माना जाता है कि आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है और इस शुभ दिन पर आंवले के पेड़ की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन गंगा स्नान, गौदान, अन्नदान, वस्त्रदान करने का भी महत्व है। इसके…

Amla Ka Paudha Lagane Ke Fayde

Amla Ka Paudha Lagane Ke Fayde: हिन्दू धर्म में अक्षय नवमी तिथि को बेहद शुभ तिथि माना गया है, इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल अक्षय नवमी 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है।

माना जाता है कि आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है और इस शुभ दिन पर आंवले के पेड़ की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन गंगा स्नान, गौदान, अन्नदान, वस्त्रदान करने का भी महत्व है। इसके साथ ही इस दिन घर में आंवले का पौधा भी लगाते हैं। ऐसे में आइए जानते है कि आंवला का पौधा लगाने के फायदे और इसका धार्मिक महत्व क्या है।

Amla Ka Paudha Lagane Ke Fayde: जानें आंवले का पौधा लगाने के फायदे

Amla Ka Paudha Lagane Ke Fayde
जानें आंवले का पौधा लगाने के फायदे (Image- Ai Generated)

आंवला न सिर्फ एक पौष्टिक फल है, बल्कि इसे हिंदू धर्म में पवित्र और शुभ वृक्ष भी माना गया है। आंवले का पौधा लगाना घर और जीवन दोनों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।

1. पर्यावरण के लिए फायदेमंद

आंवले का पौधा वातावरण को शुद्ध करता है, ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है और हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करता है।

2. आयुर्वेदिक औषधि

सिर्फ आंवला ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते और छाल भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ये पाचन, आंखों और हार्ट के लिए फायदेमंद है।

3. मिट्टी और पर्यावरण संतुलन

आंवले का पेड़ मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।

4. विटामिन C

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर, संक्रमण और बीमारियों से बचाता है।

5. पाचन में मदद

आंवला पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है।

6. बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को झड़ने और सफेद होने से बचाते हैं, इसके साथ बालों को मजबूती भी देते है। ये न सिर्फ बालों को, बल्कि स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है।

7. आंखों के लिए फायदेमंद

आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने और जलन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

Amla Navami Puja Significance: जानें इसका धार्मिक महत्व

Amla Ka Paudha Lagane Ke Fayde
जानें आंवले के पेड़ की पूजा का धार्मिक महत्व (Image- Ai Generated)

अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। पुराणों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने आंवला के वृक्ष में वास किया था। इस दिन की गई पूजा से व्यक्ति को पुण्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन आंवले का सेवन अमृत के समान माना जाता है। इस दिन आंवले का सेवन करने के साथ ही पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है।

कहते हैं कि जो भी व्यक्ति इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन पकाता है और उसका सेवन करता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन, संतान की उन्नति और दीर्घायु के लिए व्रत भी किया जाता है। यह पर्व उत्तर भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: Amla Navami Katha in Hindi: जब एक पेड़ बना वरदान का द्वार! आंवला नवमी पर जरूर पढ़ें ये कथा, घर से दूर होगी दरिद्रता

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।