Bhai Dooj 2025: “बहन चाहे भाई का प्यार, नहीं चाहिए कोई उपहार” भाई दूज पर प्यारे भैया को Whatsapp पर भेजें ये Wishes, रिश्तों में घुलेगी मिठास

Summary :

Bhai Dooj 2025: दीपावली के 2 दिन बाद आज भाई दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। यह अवसर भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं और वे उनके पसंदीदा व्यंजन बनाकर इस दिन को खास बनाती हैं। ऐसे में अगर इस  भाई दूज आपका भाई आपसे दूर है तो उसे व्हाट्सएप पर भी…

Bhai Dooj 2025: दीपावली के 2 दिन बाद आज भाई दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं।
यह अवसर भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं और वे उनके पसंदीदा व्यंजन बनाकर इस दिन को खास बनाती हैं।
ऐसे में अगर इस  भाई दूज आपका भाई आपसे दूर है तो उसे व्हाट्सएप पर भी शुभकामनाएं दे सकती हैं। यहां पर कुछ Bhai Dooj 2025 Wishes बताई गई हैं जो आप अपने प्यारे दुलारे भैया को भेजकर इस दिन को खास बना सकती हैं।

Bhai Dooj 2025 Wishes: भैया को भेजें भाई दूज की शुभकामनाएं

Bhai Dooj 2025 Wishes
Bhai Dooj 2025 (Photo: Social Media)
भाई दूज का आया है पावन त्यौहार, बहन की दुआओं में छिपा है भाई का प्यार। भाई दूज की शुभकामनाएं!
बहन चाहे भाई का प्यार, नहीं चाहिए कोई उपहार, यह रिश्ता रहे जन्मों-जन्मों तक, यही है मेरी कामना आज। हैप्पी भाई दूज!
Bhai Dooj 2025 Wishes
Bhai Dooj 2025 Images (Photo: AI Generated)

लाखों में मिलता है ऐसा भाई, जो हर पल देता है साथ, मेरी दुआ है यह बंधन हमेशा अटूट रहे। भाई दूज की शुभकामनाएं!

खुशियों से भरी हो जिंदगी तुम्हारी, और कामयाबी चूमे कदम तुम्हारे। भाई दूज की बहुत-बहुत बधाई मेरे प्यारे भाई!चाँद सितारों की तरह जगमगाता रहे आपका जीवन, और सदा बना रहे यह भाई-बहन का प्यारा बंधन। Happy Bhai Dooj!

Bhai Dooj 2025 Images
Bhai Dooj 2025 Quotes in Hindi (Photo: Social Media)

थाल सजी है, दीपक जल रहे हैं, भाई-बहन का  प्यार सदा बना रहे। भाई दूज की शुभकामनाएं।

चाहे कितनी भी दूरियां हों, लेकिन हमारे दिल का बंधन हमेशा करीब रहेगा। आपको भाई दूज की बहुत-बहुत बधाई!

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भाई दूज के दिन जब बहन अपने भाई को तिलक लगाती है तो भाई का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। यह दिशा धन और अवसरों से जुड़ी मानी जाती है। उत्तर की ओर मुख करने से भाई को करियर में सफलता मिलती है और वह आर्थिक रूप से मजबूत होता है, आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।