Bhai Dooj 2025 Vastu Tips: भाई दूज पर भाई को तिलक लगाते समय वास्तु के इन नियमों का जरुर करें पालन, बढ़ेगा आपसी प्रेम

Summary :

Bhai Dooj 2025 Vastu Tips: दीपावली के 2 दिन बाद भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। यह अवसर भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं और वे उनके पसंदीदा व्यंजन बनाकर इस दिन को खास बनाती हैं। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए वास्तु शास्त्र…

Bhai Dooj 2025 Vastu Tips: दीपावली के 2 दिन बाद भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। यह अवसर भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं और वे उनके पसंदीदा व्यंजन बनाकर इस दिन को खास बनाती हैं। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए।

Tilak Ceremony Vastu Rules: तिलक लगाते समय कौन सी दिशा है सही?

Tilak Ceremony Vastu Rules
Tilak Ceremony Vastu Rules (Photo: Social Media)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भाई दूज के दिन जब बहन अपने भाई को तिलक लगाती है तो भाई का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। यह दिशा धन और अवसरों से जुड़ी मानी जाती है। उत्तर की ओर मुख करने से भाई को करियर में सफलता मिलती है और वह आर्थिक रूप से मजबूत होता है। इसके अलावा, तिलक लगाते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर भी किया जा सकता है। पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है।

तिलक के समय बहन का मुख किस दिशा में होना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के जानकार कहते हैं कि जब बहन अपने भाई को तिलक लगाती है, तो उसका चेहरा हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और यह सबसे शुभ माना जाता है।

Bhai Dooj 2025 Vastu Tips: तिलक के समय भाई की गोद में कौन-सी चीजें रखें?

Bhai Dooj 2025 Vastu Tips
Bhai Dooj 2025 Vastu Tips (Photo: Social Media)

वास्तु के अनुसार, तिलक लगाते समय बहन को अपने भाई की गोद में नारियल, सुपारी या पान का पत्ता रखना चाहिए। ये वस्तुएं शुभ मानी जाती हैं क्योंकि ये सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं। इसके अलावा, इन चीजों को गोद में रखने से भाई-बहन के रिश्ते में मिठास और प्रेम बढ़ता है।

Bhai Dooj Traditions and Beliefs: किस दिशा में मुख नहीं होना चाहिए?

Bhai Dooj 2025 Vastu Tips
Bhai Dooj 2025 Vastu Tips (Photo: Social Media)
मान्यता है कि तिलक लगाते समय भाई का मुख कभी भी दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम-दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। यदि मुख इन दिशाओं में हो तो रिश्ते में तनाव और विवाद की संभावना बढ़ जाती है। ये दिशाएं अशुभ मानी जाती हैं क्योंकि ये जीवन में बाधाएं लाती हैं और बोझिल महसूस कराती हैं।

Bhai Dooj 2025 Vastu Tips: तिलक के तुरंत बाद न करें ये काम

Bhai Dooj 2025 Vastu Tips
Bhai Dooj 2025 Vastu Tips (Photo: AI Generated)
अक्सर देखा जाता है कि तिलक लगते ही भाई जल्दी उठ जाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे उचित नहीं माना जाता। तिलक के बाद भाई को थोड़ी देर उसी अवस्था में बैठे रहना चाहिए, ताकि शुभ प्रभाव बना रहे।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।