आज है गुजराती नववर्ष, PM मोदी, अमित शाह समेत बड़े नेताओं ने दी बधाई

Summary :

PM Modi Gujarati New Year wishes: देशभर में गुजराती नववर्ष का उल्लास देखा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने इस नए वर्ष को सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गुजराती नववर्ष की बधाई देते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने प्रार्थना की कि यह नववर्ष सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और उत्साह लेकर आए। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात की मेहनती जनता…

PM Modi Gujarati New Year wishes: देशभर में गुजराती नववर्ष का उल्लास देखा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने इस नए वर्ष को सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गुजराती नववर्ष की बधाई देते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने प्रार्थना की कि यह नववर्ष सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और उत्साह लेकर आए। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात की मेहनती जनता और इसकी समृद्ध संस्कृति और भी प्रगति करे, यही उनकी दिल से कामना है।

PM Modi Gujarati New Year wishes: गृह मंत्री अमित शाह का संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया के जरिए गुजराती समुदाय को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि वह ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि नया वर्ष सभी को अच्छा स्वास्थ्य, लंबी उम्र और भरपूर खुशियां प्रदान करे। उन्होंने गुजराती संस्कृति की समृद्ध परंपराओं की सराहना करते हुए इस पर्व को नए आरंभ का प्रतीक बताया।

PM Modi Gujarati New Year wishes
PM Modi Gujarati New Year wishes (credit-sm)

Gujarati New Year 2025: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुजराती नववर्ष केवल एक तिथि नहीं, बल्कि गुजरात की जीवंत संस्कृति, मेहनत और उद्यमशीलता का उत्सव है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस नए वर्ष की शुरुआत नई ऊर्जा, नए संकल्प और तरक्की के संकल्प के साथ करें।

PM Modi Gujarati New Year wishes
PM Modi Gujarati New Year wishes (credit-sm)

PM Modi News Today: धर्मेंद्र प्रधान का संदेश

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी गुजराती नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि गुजरात की भूमि हमेशा से ही मेहनत, प्रेरणा और विकास का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि यह नववर्ष सभी के जीवन में उत्साह और सकारात्मकता लाए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें इस नए वर्ष की शुरुआत नई सोच और जोश के साथ करनी चाहिए।

PM Modi Gujarati New Year wishes
PM Modi Gujarati New Year wishes (credit-sm)

BJP नेता रोहन गुप्ता का शुभकामना संदेश

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने भी गुजराती समाज को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के लिए खुशियों, नई उम्मीदों और तरक्की की राह लेकर आए। उन्होंने आशा जताई कि सभी के घरों में सुख, शांति और सफलता बनी रहे।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी से लेकर खड़गे ने गुजराती नववर्ष पर दी शुभकामनाएं, बोले-आपके जीवन में समृद्धि और खुशियां आए

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।