अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

Summary :

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। संतान की दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के पावन पर्व अहोई अष्टमी के अवसर पर देशभर के नेताओं ने माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अहोई माता से परिवार में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “संतान के दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के पावन पर्व अहोई अष्टमी की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। अहोई माता सभी के परिवार में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखें।” राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने एक्स…

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। संतान की दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के पावन पर्व अहोई अष्टमी के अवसर पर देशभर के नेताओं ने माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अहोई माता से परिवार में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “संतान के दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के पावन पर्व अहोई अष्टमी की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। अहोई माता सभी के परिवार में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखें।”

राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने एक्स पोस्ट में लिखा, “संतान के दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के पावन पर्व अहोई अष्टमी की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। अहोई माता सभी के परिवार में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखें।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “संतान के सुदीर्घ जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय भविष्य के लिए माताओं के अटूट विश्वास, त्याग और समर्पण के पावन व्रत ‘अहोई अष्टमी’ की सभी माताओं व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! माता अहोई की कृपा से सभी संतानों को दीर्घायु, यश और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त हो।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आप सभी को मातृशक्ति के प्रेम, त्याग एवं संतान के सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के पावन पर्व अहोई अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माता अहोई से आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “संतान की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि को समर्पित पावन पर्व अहोई अष्टमी की समस्त माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं! माता अहोई की कृपा से सभी संतानों का जीवन सुख, स्वास्थ्य, सफलता और खुशहाली से परिपूर्ण रहे, यही प्रार्थना है।”

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा, “मातृशक्ति के त्याग, प्रेम और संतान के प्रति अटूट स्नेह को समर्पित अहोई अष्टमी के पावन पर्व की सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश सिंह ने कहा, “माता अहोई की कृपा से सभी बच्चों का जीवन सुख, स्वास्थ्य और खुशियों से परिपूर्ण हो। संतान की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के पावन पर्व अहोई अष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। माता अहोई सभी परिवारों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।”

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “अहोई अष्टमी के पावन पर्व की सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां का प्रेम, ममता और आशीर्वाद संतान के जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। अहोई अष्टमी का यह पावन पर्व मातृत्व के इसी अटूट स्नेह, विश्वास और संतान की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर अहोई माता से प्रार्थना है कि सभी बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान करें।”

बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने भी सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व माँ के निस्वार्थ प्रेम, अटूट विश्वास और वात्सल्य का प्रतीक है। माता अहोई से प्रार्थना है कि सभी बच्चों पर उनका आशीर्वाद बना रहे तथा प्रत्येक परिवार सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे।”

–आईएएनएस

पीआईएम/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.