नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं की ओर से देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।
केंद्रीय आवास व शहरी मामलों और विद्युत मंत्री मनोहर लाल की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “आप सभी को प्रकाश और खुशियों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश, मां लक्ष्मी, प्रभु श्री राम और माता सीता की कृपा सभी पर सदैव बरसती रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि आए, हर घर-आंगन खुशियों से भर जाए, सब सुखी हों, निरोग रहें, सबका मंगल व कल्याण हो, यही कामना है।”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को प्रकाश एवं खुशियों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश एवं मां लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख, समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आए, आपके घर-आंगन खुशियों और धन-धान्य से भर जाएं, यही प्रार्थना है।”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दीपमालिकाओं से देदीप्यमान साकेत नगरी और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से आलोकित जन-जन का जीवन। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई आशाओं का प्रकाश लेकर आए। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस पावन पर्व पर खुशियों के दीप जलाएं और एक विकसित, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लें।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “प्रकाश, समृद्धि, उल्लास एवं नवचेतना के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता दीपोत्सव आप सभी के जीवन को सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे, हर घर-आंगन जगमगाए, सामाजिक समरसता और सद्भाव मजबूत हो, यही शुभेच्छा है।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि एवं प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। दीपों का यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन को खुशहाली, सकारात्मकता और नव ऊर्जा के प्रकाश से आलोकित करे। मां लक्ष्मी की असीम कृपा एवं भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो, यही कामना है।”
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आप सभी को हर्ष, उल्लास एवं प्रकाश के महापर्व ‘दीपावली’ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सबके जीवन में उत्साह एवं उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही मंगलकामना है।”
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।”
–आईएएनएस
एसडी/एएस
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



