भाई दूज हिंदू धर्म के पवित्र त्योहार में से एक है, जो भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इसे कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा करती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। आइए जानते हैं भाई दूज पूजा की सही दिशा, जरूरी टिप्स और तिलक की पारंपरिक विधि।
भाई दूज पर पूजा की सही दिशा
- भाई दूज की पूजा करते समय दिशा का विशेष महत्व माना जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार:
- पूजा करते समय बहन का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। वहीं तिलक लगाते समय भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाना चाहिए।
- इसके साथ पूजा स्थल को साफ-सुथरा रखें और भगवान गणेश तथा भगवान विष्णु का स्मरण करें।
- साथ ही पूजा की थाली को सजाकर पूजा स्थान पर रखें। हालांकि अलग-अलग जगह और परिवारों में पूजा की परंपराएं अलग होती हैं।
भाई दूज के त्योहार के लिए जरूरी टिप्स
- पूजा से पहले घर और पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें।
- पूजा की थाली में रोली, चावल , दीपक, मिठाई, फूल और नारियल रखें।
- भाई के लिए उसकी पसंदीदा मिठाई और भोजन तैयार करें।
- पूजा के दौरान परिवार के सभी सदस्य मिलकर भगवान का ध्यान करें।
- भाई-बहन एक-दूसरे को तोहफा देकर अपने रिश्ते को और खास बना सकते हैं।
भाई दूज तिलक लगाने की विधि
भाई दूज पर तिलक लगाने की परंपरा सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे विधिपूर्वक करने के लिए इन बातो का ध्यान रखे .
1. सबसे पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
2. पूजा की थाली में रोली, चावल, दीपक, फूल और मिठाई रखें।
3. भाई को साफ आसन पर बैठा दे।
4. उसके माथे पर रोली और चावल से तिलक लगाएं।
5. भाई की आरती उतारें और उसकी लंबी उम्र एवं खुशहाल जीवन की कामना करें।
6. भाई को मिठाई खिलाएं और नारियल दें।
7. भाई अपनी बहन को तोहफा देता है।
भाई दूज का धार्मिक महत्व
धार्मिक कथाओ और मान्यता के अनुसार, भाई दूज का संबंध भगवान यमराज और उनकी बहन यमुना से है। माना जाता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज का स्वागत किया था। तभी से इस त्योहार पर बहनें अपने भाइयों के सुखी और लम्बी उम्र कि कामना करती है।
बता दें कि भाई दूज केवल तिलक लगाने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने का सुंदर अवसर है। इस दिन प्रेम, श्रद्धा और खुशी के साथ पूजा करके त्योहार को यादगार बनाएं।
यह भी पढ़ें; ‘धागों से बांधा…’, भाईदूज पर गूंजेंगे भाई-बहन के प्यार भरे नगमे, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 5 गाने


Download Android App
Download iOS App




