Chaitra Navratri 2026 Dress Colors: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना का अत्यंत पावन अवसर माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों को पूजा जाता है। इन 9 दिनों श्रद्धालु उपवास रखकर और विशेष पूजन करके माता रानी को प्रसन्न करते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि में हर एक दिन के लिए विशेष रंग निर्धारित किया गया है। मान्यता है कि इन रंगों को पहनने से देवी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि के 9 दिन कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है।
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 का शुभारंभ

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को सुबह 06:52 बजे से आरंभ होकर 20 मार्च को सुबह 04:52 बजे तक रहेगी। उदया तिथि की गणना के आधार पर, चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 19 मार्च से होगा और 27 मार्च को रामनवमी के साथ इसका समापन होगा।
Chaitra Navratri 2026 Dress Colors: चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के शुभ रंग

- प्रथम दिन (मां शैलपुत्री): इस दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ है। यह प्रसन्नता, ऊर्जा और सकारात्मक सोच का प्रतीक है।
- द्वितीय दिन (मां ब्रह्मचारिणी): इस दिन हरे रंग का महत्व है। हरा रंग प्रगति और खुशहाली को दर्शाता है।
- तृतीय दिन (मां चंद्रघंटा): इस दिन ग्रे (स्लेटी) रंग धारण करना चाहिए। यह जीवन में स्थिरता और संतुलन लाता है और नकारात्मकता को दूर करता है।
- चतुर्थ दिन (मां कूष्मांडा): इस दिन नारंगी रंग पहनें। यह साहस, उत्साह और नई ऊर्जा का सूचक है।
- पंचम दिन (मां स्कंदमाता): इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनें। यह रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।
- षष्ठम दिन (मां कात्यायनी): इस दिन लाल रंग पहनना श्रेष्ठ माना जाता है। लाल रंग शक्ति, प्रेम और साहस का प्रतिनिधित्व करता है। यह बाधाओं को दूर करने में सहायक है।
- सप्तम दिन (मां कालरात्रि): इस दिन नीले रंग चुनें। यह आत्मविश्वास और असीम शक्ति का प्रतीक है, जो संकटों से रक्षा करता है।
- अष्टम दिन (मां महागौरी): इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ है। यह करुणा, प्रेम और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
- नवम दिन (मां सिद्धिदात्री): इस दिन बैंगनी रंग धारण करें। यह आध्यात्मिकता और सफलता का प्रतीक है, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि 2026: घर में सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें घट स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


Download Android App
Download iOS App




