Chaitra Navratri 2026 Start Date: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बेहद खास महत्व है। चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी हो जाती है। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक शुद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इन नौ दिनों देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। भक्त उपवास भी रखते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में श्रद्धापूर्वक देवी दुर्गा की आराधना करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार Chaitra Navratri kab se shuru ho rahe hain? तो चलिए शुभ तिथि और मुहूर्त जान लेते हैं।
Chaitra Navratri 2026 Start Date: चैत्र नवरात्रि 2026 तिथि और मुहुर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को सुबह 06:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 04:52 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि के आधार पर, चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को रामनवमी के साथ संपन्न होगा।
Chaitra Navratri Puja Vidhi: नवरात्रि की पूजा विधि

- चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें।
- एक मिट्टी के पात्र में जौ बोएं। साथ ही, जल से भरे कलश में सिक्का, सुपारी और अक्षत डालकर उसके मुख पर नारियल रखें और अशोक के पत्तों से सजाकर इसे चौकी के पास रखें।
- संभव हो तो नौ दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित रखें, नहीं तो सुबह-शाम सामान्य दीपक जलाएं।
- पूजा के दौरान ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का जाप करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- अंत में विधि-विधान से माता की आरती करें।
- नौ दिनों तक रोज सुबह माता की प्रतिमा और कलश का पूजन करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ व आरती करें।
Chaitra Navratri 9 Din Devi Names: मां दुर्गा के नौ स्वरूप

नवरात्रि पर मां दुर्गा के इन नौ रूपों की अराधना की जाती है-
नवरात्रि का पहला दिन- मां शैलपुत्री
नवरात्रि का दुसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघटा
नवरात्रि का चौथा दिन- मां कूष्माणा
नवरात्रि का पांचवा दिन- मां स्कंद माता
नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी
नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि
नवरात्रि का आठवां दिन- मां महागौरी
नवरात्रि का नौंवा दिन- मां सिद्धिरात्रि


Download Android App
Download iOS App




