Durga Ashtami 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? नोट कर लें कन्या पूजन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Summary :

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026: इस समय चैत्र नवरात्रि की पावन पर्व चल रहा है, जिसमें मां दुर्गा की अराधना की जाती है। इन नौ दिनों में आठवां दिन यानी की अष्टमी बहुत ही खास मानी जाती है। यह दिन मां महागौरी को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन मां गौरी की पूजा करने से बहुत अच्छा फल मिलता है। अष्टमी को ‘दुर्गा अष्टमी’ या ‘महाअष्टमी’ भी कहते हैं। इस दिन छोटी बच्चियों की पूजा की जाती है। अष्टमी के दिन छोटी कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें हलवा-पूरी, काले चने और खीर का भोग लगाया जाता है। भोजन के बाद…

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026: इस समय चैत्र नवरात्रि की पावन पर्व चल रहा है, जिसमें मां दुर्गा की अराधना की जाती है। इन नौ दिनों में आठवां दिन यानी की अष्टमी बहुत ही खास मानी जाती है। यह दिन मां महागौरी को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन मां गौरी की पूजा करने से बहुत अच्छा फल मिलता है। अष्टमी को ‘दुर्गा अष्टमी’ या ‘महाअष्टमी’ भी कहते हैं। इस दिन छोटी बच्चियों की पूजा की जाती है।

अष्टमी के दिन छोटी कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें हलवा-पूरी, काले चने और खीर का भोग लगाया जाता है। भोजन के बाद उन्हें कुछ उपहार या पैसे (दक्षिणा) देकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी मां खुश होती हैं और अपनी कृपा बनाए रखती हैं। आइए जानते हैं कि इस साल अष्टमी कब है और पूजा का सही समय क्या है।

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026: अष्टमी की सही तिथि

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026
Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026 (Source: Social Media)

कैलेंडर के हिसाब से अष्टमी तिथि 25 मार्च 2026 को दोपहर 1:50 बजे शुरू होगी और 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे खत्म होगी। क्योंकि सूर्योदय के समय की तिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए अष्टमी और कन्या पूजन 26 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026 Puja Timing: कन्या पूजन का शुभ समय

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026 (1)
Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026 (Source: Social Media)
26 मार्च को कन्या पूजन के लिए दो अच्छे समय (मुहूर्त) हैं-
पहला समय: सुबह 6:18 से 7:50 तक।
दूसरा समय: सुबह 10:55 से दोपहर 3:31 तक।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।