Chhath Puja 2025 Colour: छठ पूजा के दौरान व्रती भूलकर न पहनें इन रंगों के कपड़े नहीं तो हो सकता है अपशकुन

Summary :

Chhath Puja 2025 Colour: 5 दिवसीय दीपावली का त्योहार खत्म होते ही छठ की तैयारियां जोरों शोरों से शुरु हो चुकी हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय खाय से हो रही है। यह महापर्व 4 दिनों तक चलता है और हर दिन का अपना एक अलग धार्मिक महत्व है। इस दौरान छठी मैया और सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। छठ नहाय खाय से शुरू होता है और उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न होता है। इस व्रत के दौरान कुछ बातों और नियमों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।…

Chhath Puja 2025 Colour: 5 दिवसीय दीपावली का त्योहार खत्म होते ही छठ की तैयारियां जोरों शोरों से शुरु हो चुकी हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय खाय से हो रही है। यह महापर्व 4 दिनों तक चलता है और हर दिन का अपना एक अलग धार्मिक महत्व है। इस दौरान छठी मैया और सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। छठ नहाय खाय से शुरू होता है और उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न होता है। इस व्रत के दौरान कुछ बातों और नियमों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।

Chhath Puja 2025 Colour
Chhath Puja 2025 Colour (Photo: AI Generated)

यूपी और बिहार में इस पर्व को खास तौर से मनाया जाता है। छठ पूजा आस्था, अनुशासन और शुद्धता के साथ मनाया जाने वाला पर्व है। इस दौरान अगर जानें-अनजाने में आपसे कोई गलती हो जाती है, तो व्रत और पूजा अधूरी रह सकती है। अगर आप छठ पूजा करती हैं और उपवास रखती हैं तो आपको कुछ विषेश रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं कि व्रती को किस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

Chhath Puja 2025 Colour: छठ पूजा के दौरान भूलकर न पहनें इन रंगों के कपड़ें

Chhath Puja 2025 Colour
Chhath Puja 2025 Colour (Photo: AI Generated)

काला रंग और भूरा

छठ पर्व के दौरान व्रती को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। यह रंग पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा में बाधा उत्पन्न करता है। हिंदू धर्म में काला रंग अशुभ और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

नीला और ग्रे रंग

छठ पूजा के समय व्रत रखने वाली महिलाओं को नीले और ग्रे रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। ये रंग उदासी और नकारात्मक भावनाओं का प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए ऐसे रंग के वस्त्र पहनने से बचें।

Chhath Puja 2025 Dress Ideas: छठ महापर्व में पहने ये शुभ रंग के वस्त्र

Chhath Puja 2025 Saree Designs
Chhath Puja 2025 Saree Designs (Photo: AI Generated)

लाल रंग

हिंदू परंपरा में लाल रंग को अत्यंत शुभ माना गया है। यह सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक है। छठ पूजा के अवसर पर महिलाएं लाल रंग की साड़ी या परिधान पहन सकती हैं।

हरा रंग

हरा रंग समृद्धि, शांति और सुख का प्रतीक होता है। छठ पूजा के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। महिलाएं हरे रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं, जबकि पुरुष हरे कुर्ता पहन सकते हैं।

पीला रंग

पीला रंग धार्मिक अनुष्ठानों का महत्वपूर्ण रंग है। छठ पर्व पर पीले कपड़े पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। पीली साड़ी, सूट या लहंगा पहनने से पूजा का माहौल और भी उज्ज्वल हो जाता है।

नारंगी रंग

लाल, पीला और हरे के साथ-साथ नारंगी या भगवा रंग भी पूजा-पाठ में शुभ माना गया है। यह रंग आस्था और आध्यात्मिकता का प्रतीक है, इसलिए छठ पूजा में नारंगी वस्त्र धारण करना मंगलकारी होता है।
Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025 (Photo: AI Generated)
छठ पूजा 4 दिनों तक चलने वाला पर्व है। यह पर्व खासकर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कब है छठ पूजा, आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।